एक्सप्लोरर

ब्रावो ने IPL से संन्यास लेने से पहले अपने नाम रखा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड, मलिंगा से जानें क्या है कनेक्शन

Dwayne Bravo IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, लासिथ मलिंगा नंबर दो पर मौजूद हैं.

Dwayne Bravo IPL: वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा की. ब्रावो आईपीएल के इतिहास में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं. उन्होंने अपने 15 साल के आईपीएल के करियर में कुल 183 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके पूर्व श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ लासिथ मलिंगा (Lasith Malinga) दूसरे नंबर 170 विकटों के साथ मौजूद हैं. 

इकॉनमी में मलिंगा हैं आगे

नंबर वन और नंबर दो के गेंदबाज़ों में इकॉनमी का बड़ा फर्क है. जहां एक तरफ ज़्यादा विकेट लेने वावे ब्रावो ने अपने करियर में 8.38 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. वहीं दूसरी तरफ, कम विकेट लेने वाले लासिथ मालिंगा ने 7.14 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं, जो टी20 के लिहाज़ से काफी शानदार हैं. 

इसके अलावा दोनों के मैचों में भी फासला है. ब्रावो ने पूरे आईपीएल करियर में कुल 161 मैचों खेले हैं. वहीं, मलिंगा ने कुल 122 मैच खेले हैं. ब्रावो ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लाइंस और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला है. वहीं, लासिथ मलिंगा अपने करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस के खेला है. 

टॉप 5 में ये गेंदबाज़ हैं शामिल

नंबर एक और नंबर दो के अलावा इसमें अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल और पीयूष चावला क्रमश: तीन, चार और पांच पर मौजूद हैं. इसमें अमित मिश्रा ने 154 मैचों में 166 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.36 की रही है. 

इसके बाद नंबर चार पर मौजूद युजवेंद्र चहल ने 131 मैचों में 166 विकेट झटके हैं. अब तक उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 7.61 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. वहीं, नंबर पांच पर मौजूद पीयूष चावला ने अपने आईपीएल करियर में कुल 165 मैचों में 157 विकेट लिए हैं. उनके करियर की इकॉनमी 7.88 की रही है. 

 

 

 

ये भी पढ़ें...

Bravo IPL Retirement: ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया बॉलिंग कोच, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की...
ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट
AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट

वीडियोज

UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP
Khan Sir Controversy: फैसल खान के पीछे बिहार पुलिस...कहां भागे सर? | Patna Coaching Firing | Bihar
Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget