एक्सप्लोरर

Bravo IPL Retirement: ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया बॉलिंग कोच, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

IPL 2023 Dwayne Bravo: ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है. उन्हें संन्यास के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है.

IPL 2023 Dwayne Bravo: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से ठीक पहले टूर्नामेंट से संन्यास ले लिया है. उनके संन्यास के बाद सीएसके ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. चेन्नई ने ब्रावो को टीम का बॉलिंग कोच बनाया है. इसको लेकर फ्रेंचाईजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है. फ्रेंचाईजी ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी फैंस को दी. टीम ने बताया कि लक्ष्मीपति बालाजी निजी कारणों से एक साल का ब्रेक ले रहे हैं. अगर ब्रावो के करियर पर नजर डालें तो वह अब तक प्रभावी रहा है. उन्होंने आईपीएल में 1560 रन बनाने के साथ-साथ 183 विकेट झटके हैं.

ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से टूर्नामेंट का हिस्सा हैं. उन्होंने आईपीएल करियर का पहला मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला था. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह मैच चेन्नई के खिलाफ खेला था. ब्रावो ने डेब्यू मैच में 16 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए थे. हालांकि उन्हें इस मैच में विकेट नहीं मिला. उन्होंने करियर का आखिरी मैच मई 2022 में मुंबई के खिलाफ खेला. वे इस मैच सीजन में चेन्नई के लिए खेले.

अगर ब्रावो के ओवर ऑल आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने 161 मैचों में 1560 रन बनाए हैं. इस दौरान ब्रावो ने 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने टूर्नामेंट में 183 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. ब्रावो टूर्नामेंट में चेन्नई और मुंबई के अलावा गुजरात लायंस के लिए भी खेल चुके हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रावो का टी20 इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने 91 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1255 रन बनाए हैं. उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 66 रन रहा है. वे इस फॉर्मेट की 77 पारियों में 78 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें : AUS vs WI: टेस्ट मैच के दौरान रिकी पोंटिंग के हार्ट में हुई परेशानी, ले जाया गया अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget