एक्सप्लोरर

Duleep Trophy 2023: फैंस के लिए बुरी खबर, टीवी पर नहीं आएंगे इस बड़े टूर्नामेंट के मैच, लाइव स्ट्रीमिंग भी नहीं कर रही BCCI

Duleep Trophy 2023 Live Streaming: फैंस के लिए घरेलू सत्र 2023-24 की शुरुआत में ही बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, 28 जून से शुरू हुई दिलीप ट्रॉफी का लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है.

Duleep Trophy 2023 Live Streaming And Telecast: दिलीप ट्रॉफी 2023 की शुरुआत 28 जून से हो चुकी है. टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें- ईस्ट ज़ोन, वेस्ट ज़ोन, नॉर्थ ज़ोन, साउथ ज़ोन, सेंट्रल ज़ोन और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन की टीमें शामिल होंगी. हालांकि, इस बार दिलीप ट्रॉफी को फैंस टीवी पर किसी भी तरह से लाइव नहीं देख पाएंगे. वहीं, टूर्नामेंट की कहीं भी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा रही है. 

इससे पहले दिलीप ट्रॉफी का स्टार स्पोर्ट्स के ज़रिए लाइव प्रसारण किया गया था, लेकिन इस बार बीसीसीआई टूर्नामेंट के लाइव टेलिकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर करने में नाकाम रही है. दिलीप ट्रॉफी में इस बार भारतीय स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, मंयक अग्रवाल और हनुमा विहारी शामिल होंगे, लेकिन फैंस टीवी पर इन खिलाड़ियों को खेलता हुआ नहीं देख पाएंगे.

इसके अलावा टूर्नामेंट में फर्स्ट क्लास के स्टार सरफराज़ खान, आईपीएल स्टार रिंकू सिंह और रियान पराग भी शामिल होंगे. फैंस इन सभी स्टार खिलाड़ियों के खेल को टीवी पर किसी भी तरह से लाइव नहीं देख पाएंगे. 

बैंगलोर में खेला जा रहा है टूर्नामेंट 

इस बार दिलीप ट्रॉफी बैंगलोर में खेली जा रही है. टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल सेंट्रल ज़ोन और ईस्ट ज़ोन के बीच केएससीए क्रिकेट ग्राउंड, अलूर में खेला जा रहा है. वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ ज़ोन और नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है. इसके बाद पहला सेमीफाइनल अलूर और दूसरा चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. वहीं फाइनल मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. 

दिलीप ट्रॉफी से हुई 2023-24 घरेलू सत्र की शुरुआत

बता दें कि दिलीप ट्रॉफी के ज़रिए 2023-24 घरेलू सत्र की शुरुआत हो गई. 28 जून से शुरू हुई दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद देवधर ट्रॉफी, ईरानी कप, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और फिर रणजी ट्रॉफी खेली जाएगी. 

 

ये भी पढ़ें...

ENG vs AUS 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला, स्टार्क की वापसी, मोईन अली बाहर, देखें प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget