एक्सप्लोरर

डु प्लेसिस ने टेस्ट, T-20 में कैप्टेंसी छोड़ी, इस खिलाड़ी को मिल सकती है अफ्रीकी टीम की कमान

डु प्लेसिस की कप्तानी पिछले एक साल से सवालों के घेरे में थी. डु प्लेसिस की कप्तानी में वर्ल्ड कप के बाद भी साउथ अफ्रीका के खराब प्रदर्शन का दौर जारी था. हाल ही में इंग्लैंड के हाथों अपने घर में अफ्रीकी टीम को 3-1 से टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा.

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को तीनों फॉर्मेट में अब नया कप्तान मिलेगा. अफ्रीकी टीम के स्टार खिलाड़ी डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले डु प्लेसिस को वनडे टीम की कप्तानी के हटाकर टीम की कमान बोर्ड ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक के हाथों में दे दी थी. डी कॉक को अब वनडे के साथ टेस्ट और ट्वेंटी-ट्वेंटी का कप्तान भी बनाया जा सकता है.

डु प्लेसिस ने कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली थी तब मैंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम का नेतृत्व किया. टीम नई दौर में प्रवेश कर चुकी है. नई लीडरशिप, नए चेहरे, नई चुनौतियां और नई रणनीति. मुझे लगता है कि सभी प्रारुपों से कप्तानी छोड़ना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के हित में होगा."

35 वर्षीय डु प्लेसिस ने कहा कि क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में वह नई पीढ़ी की मदद करेंगे. उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था, लेकिन मैं क्विंटन डीकॉक, मार्क और सभी साथियों को पूरी तरह से सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं."

वर्ल्ड कप से सवालों के घेरे में थे डु प्लेसिस

डु प्लेसिस की कप्तानी छोड़ने की वजह कहीं ना कहीं बीते साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में टीम का खराब प्रदर्शन है. वर्ल्ड कप के बाद अमला जैसे खिलाड़ी के संन्यास लेने से टीम की मुश्लिकें और बढ़ गई है. हाल ही में अफ्रीका को इंडिया दौरे पर 3-0 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली गई सीरीज में भी डु प्लेसिस की अगुवाई में टीम को 3-1 से हार हिस्से आई.

ICC टी-20 रैंकिंग: बैट्समैन में केएल राहुल नंबर-2 पर, भारतीय टीम पुराने पायदान पर बरकरार

डु प्लेसिस ने दिसंबर 2012 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिए 112 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है. दक्षिण अफ्रीका को अब शुक्रवार से आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget