एक्सप्लोरर

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन रहा आईपीएल सीजन-12: श्रेयस अय्यर

क्वालीफायर-2 में चेन्नई सुपरकिंग्स से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि उनकी टीम के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद ही शानदार रहा.

दिल्ली फ्रेंचाइजी को छह सीजन बाद प्लेऑफ में ले जाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्वालीफायर-2 में चेन्नई से मिली हार के बाद कहा है कि टीम का यह सीजन बेहद शानदार रहा. अय्यर ने कहा कि यह हार बेशक निराशाजनक है, लेकिन टीम ने इस सीजन से काफी कुछ सीखा.

चेन्नई ने क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा कर आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई है, जहां रविवार को उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा.

चेन्नई इस मैच में हमेशा दिल्ली पर हावी रही. चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रनों से आगे नहीं जाने दिया और फिर इस लक्ष्य को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में दो विकेट खो देना, उसके बाद वापसी करना मुश्किल होता है. उनके पास अच्छे स्पिनर हैं. हमारा यह सीजन शानदार रहा."

अय्यर ने बल्लेबाजों पर गुस्सा जताते हुए कहा, "किसी भी बल्लेबाज ने टीम को संभालने और अंत तक खड़े रहने की पहल नहीं की. साझेदारियां भी नहीं हुईं, यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन सीखने लायक चीज है."

अय्यर ने घरेलू मैदान की पिच को लेकर भी चिंता जाहिर की जहां दिल्ली ने सात मैचों में चार में जीत और तीन में हार झेली. कई बार दिल्ली को अपने घर फिरोज शाह कोटला में वैसी पिच नहीं मिली जिसकी उसे दरकार थी.

अय्यर ने कहा, "हमें इस पर सोचना होगा. हमने अपने घर में ज्यादा मैच नहीं जीते, लेकिन हम पिचों को लेकर शिकायत नहीं कर सकते. हम धीमी विकेट पर काफी अभ्यास कर रहे थे. पेशेवर खिलाड़ियों के तौर पर हम बहाने नहीं बना सकते."

अय्यर ने साथ ही कहा कि एक कप्तान के तौर पर उन्होंने काफी कुछ सीखा.

बकौल अय्यर, "हमने अपने सीनियर धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा को देखकर काफी कुछ सीखा कि किस तरह से वह टीम का नेतृत्व करते हैं. मेरे लिए टॉस के समय उनके साथ खड़े होना गर्व की बात थी. मैंने रोहित और बाकी लोगों से सुना था कि कप्तानी आसान नहीं होती है. हां, यह सही है कि कप्तानी आसान नहीं होती है, लेकिन मैं कप्तान बनकर खुश हूं."

अय्यर ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे अपनी टीम पर गर्व है. जिस तरह से हम एक परिवार के तौर पर रहे वह शानदार था. कोच, सहयोगी स्टाफ सभी ने अच्छा साथ दिया. अगले सीजन काफी कुछ आना बाकी है. हमने अपनी नीव बना ली है और अब बस आगे बढ़ना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
जसप्रीत बुमराह को लेकर नया बवाल, COE की लापरवाही से सब हैरान
जसप्रीत बुमराह को लेकर नया बवाल, COE की लापरवाही से सब हैरान
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget