एक्सप्लोरर

INDvsSL: चांदीमल ने दिए ‘चार गेंदबाज’ अपनाने के संकेत, अश्विन-जडेजा के लिए खास प्लान

श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने संकेत दिये कि वह संयुक्त अरब अमीरात में उमस भरे हालात में पाकिस्तान के खिलाफ सकारात्मक नतीजे दिलाने वाले पांच गेंदबाजी आक्रमण के बजाय भारत के खिलाफ चार गेंदबाजों की रणनीति पर वापसी कर सकते हैं.

कोलकाता: श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने संकेत दिये कि वह संयुक्त अरब अमीरात में उमस भरे हालात में पाकिस्तान के खिलाफ सकारात्मक नतीजे दिलाने वाले पांच गेंदबाजी आक्रमण के बजाय भारत के खिलाफ चार गेंदबाजों की रणनीति पर वापसी कर सकते हैं.

चांदीमल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ, हम छह बल्लेबाजों और पांच गेंदबाजों के साथ खेले थे जो विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात की गर्मी में सचमुच कारगर रहा था. इसमें चार गेंदबाजों के साथ खेलकर मैच जीतना आसान नहीं था. लेकिन भारत के पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं, इसलिये हमें ऑलराउंडर के बारे में विचार करने की जरूरत है. हम पिच देखेंगे और रणनीति बनायेंगे.’’

भारत ने जब श्रीलंका का दौरा किया था तो उन्होंने (सभी प्रारूपों में 9-0 से) क्लीन स्वीप किया, लेकिन तब से इस द्वीपीय देश ने विदेश में हुई टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को हराया लेकिन वह वनडे में 0-5 से हार गयी.

चांदीमल ने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि भारत इस समय नंबर एक टीम है. टीम पिछले दो वर्षों से काफी बढ़िया क्रिकेट खेल रही है. हमने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. हमें टीम के तौर पर अच्छा किया. मुझे पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिये तैयार हैं.’’ चांदीमल ने स्वीकार किया कि भारत से उसकी सरजमीं पर खेलना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन वह बीते परिणामों पर ध्यान नहीं देकर आगे के बारे में सोचना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी. यहां आना शानदार है, यहां के दर्शकों के सामने खेलना हमें पसंद है. मैं बीते समय के बारे में नहीं सोचना चाहता बल्कि आगे देखना चाहता हूं. हमने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और हम भारत के खिलाफ चुनौती के लिये तैयार हैं.’’ इसके साथ ही चांदीमल ने कहा कि उनके पास रविचंद्रन अश्चिन और रविंद्र जडेजा से निपटने की कुछ योजना है लेकिन वह इसका खुलासा नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के तौर पर हमने कुछ रणनीति तैयार की हुई है, हमें मैदान पर इसका कार्यान्वयन करना होगा, तभी हम भारतीय टीम से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget