एक्सप्लोरर

IND vs IRE T20 Series: दो पूर्व क्रिकेटरों ने उमरान मलिक के लिये उठाई आवाज, बोले- उसे मौका मिलना ही चाहिए

IPL 2022 में दमदार प्रदर्शन के बावजूद अब तक उमरान मलिक को T20 में डेब्यू का मौका नहीं मिला है.

Cricketers on Umran Malik: IPL 2022 में युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) के दमदार प्रदर्शन के बाद से ही उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की मांग उठती रही है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये भारतीय स्क्वाड का हिस्सा तो बनाया गया था लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे. पूरी सीरीज में वह बेंच पर ही बैठे रहे. अब वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर हैं. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले एक बार फिर उमरान मलिक को खेलने का मौका देने की आवाज उठी है. यह आवाज भारत के दो पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी (Roger Binny) और दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने उठाई है. दोनों पूर्व खिलाड़ी 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित एक बुक की लॉन्चिंग के दौरान हुई बातचीत में उमरान मलिक को टी20 टीम में खिलाए जाने की बात कहते हुए नजर आए.

रोजर बिन्नी ने कहा, 'उमरान मलिक को मौका दिया ही जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुद को साबित किया है वह बहुत तेज हैं. अगर आपने IPL में उनको कुछ यॉर्कर गेंद फेंकते देखा हो तो आपने महसूस किया होगा कि भयंकर ताकत के साथ फेंकी गईं थीं. तो आप इस तरह के युवा खिलाड़ी को इतने देर तक बाहर नहीं रख सकते.'

'उमरान को टी20 वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए'
दिलीप वेंगसरकर उमरान मलिक को टी20 वर्ल्ड कप टीम में देखना चाहते हैं. वह कहते हैं, 'मैं उम्मीद करता हूं कि वह (उमरान मलिक) भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में होंगे. उन्होंने IPL में बहुत अच्छा किया है और वह एक मौका मिलने के हकदार हैं क्योंकि वह इस फॉर्मेट के बेस्ट बॉलर के रूप में नजर आए थे. मैं उम्मीद करता हूं कि वह टी20 वर्ल्ड कप टीम की फ्लाइट में शामिल होंगे और मैं आश्वस्त भी हूं कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह अच्छा प्रदर्शन भी करेंगे.'

वेंगसरकर ने यह भी कहा कि वह युवा हैं और आगे बढ़ने के लिये तैयार हैं. जो खिलाड़ी लय में हैं, उसे आपको मौका देना ही चाहिये. वह युवा हैं, खेलने को आतुर हैं और उनमें सफलता की भूख भी है.

यह भी पढ़ें-

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बोले- 'सौरव गांगुली मुझे दो बार IPL फाइनल देखने बुला चुके हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget