एक्सप्लोरर

2019 विश्वकप तक धोनी को खेलते देखना चाहता हूं: वीरेंदर सहवाग

इंग्लैंड में खेले गए शॉर्टर फॉर्मेट में एमएस धोनी के प्रदर्शन की कई लोगों ने आलोचना की थी. वहीं टेस्ट में युवा विकेटकीपर रिषभ पंत के प्रदर्शन को सराहा भी गया.

इंग्लैंड में खेले गए शॉर्टर फॉर्मेट में एमएस धोनी के प्रदर्शन की कई लोगों ने आलोचना की थी. वहीं टेस्ट में युवा विकेटकीपर रिषभ पंत के प्रदर्शन को सराहा भी गया. लेकिन क्या रिषभ पंत, आने वाले 2019 विश्वकप में एमएस धोनी की जगह ले सकते हैं? इस सवाल पर खुलकर अपनी बात रखी है टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग ने.

वीरू ने एक न्यूज़ चैनल से खास बातचीत में ये इच्छा जताई कि एमएस धोनी 20019 विश्वकप तक टीम में बने रहते हैं तो इससे टीम को फायदा होगा.

वीरू ने कहा, 'मैं धोनी को 2019 विश्वकप तक ज़रूर खेलते देखना चाहता हूं. क्योंकि उनकी फॉर्म मायने नहीं रखती जब तक वो खेलेगें तो उनके साथ के खिलाड़ियों को बहुत फायदा होता है. हार्दिक पांड्या हुए, दिनेश कार्तिक हुए, मनीष पांडे हुए ये उनके साथ खेलते हैं और उनके साथ बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसलिए 2019 के विस्वकप तक तो हमें सोचना भी नहीं चाहिए धोनी के बारे में.'

साथ ही पंत को धोनी की जगह मौका दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अगर आप धोनी की जगह पर पंत को अब से भी खिलाते हैं तो वो अगले साल विश्वकप तक 15-16 मैचों से ज्यादा नहीं खेल पाएंगे जो कि 300 वनडे खेलने वाले धोनी की तुलना में बहुत कम है. मैं चाहता हूं कि धोनी अगले विश्वकप तक ज़रूर खेलें.'

इसके साथ वीरू ने कहा, 'पंत छक्के लगा सकते हैं लेकिन जब आप धोनी की बात करते हैं तो वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश को अकेले दम पर कई मैच जिताए हैं. इसलिए मैं ये ज़रूर कहूंगा कि जब धोनी हटने का फैसला लें तो वो पंत को जिम्मेदारी सौप कर जाएं.'

साथ ही धोनी के बल्लेबाज़ी स्किल्स पर वीरू ने कहा, 'मुझे उनके स्किल्स पर कोई शक नहीं है, क्योंकि जैसे वो आईपीएल में खेले. उस तरह ही हो सकता है वो सब कोंटिटेंट में खेले और अगर वो ऊपर बल्लेबाज़ी करें तो ये भी एक चांस है कि वो बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. ऐसा इस बार एशिया कप में हो भी सकता है.'

आपको बता दें कि एमएस धोनी इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर अपने बल्ले से खासा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. जिसकी वजह से ऐसे सवाल उठे थे कि इंग्लैंड की इसी सरज़मीं पर अगले साल होने वाला 50 ओवरों का क्रिकेट विश्वकप खेला जाना है तो क्या धोनी विश्वकप की इस टीम इंडिया में फिट बैठते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget