एक्सप्लोरर

माही के जन्मदिन पर ICC की खास पेशकश कहा, 'बदल दिया भारतीय क्रिकेट का चेहरा'

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए आईसीसी ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के चेहरे को बदल दिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं. बढ़ती उम्र के साथ हालांकि धोनी का खेल भी थोड़ा धीमा जरूर हुआ है लेकिन आज भी जब वह मैदान पर उतरते हैं तो विरोधी टीम के मन में उनका खौफ होता है.

मुश्किल में फंसे मैच को फिनिश करना, बल्लेबाज का क्रीज से पैर उठते ही उसे स्टंप करना या फिर बतौर कप्तान कूल अंदाज में रणनीति बनाना मैदान पर एक साथ इतनी भूमिकाओं में कोई हो सकता है तो वह धोनी हैं. धोनी एक क्रिकेटर ही वह अपने आप में एक युग हैं.

यही वजह है कि आईसीसी ने भी धोनी को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. आईसीसी ने धोनी को भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने का तमगा दिया है.

 

आईसीसी ने धोनी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ''एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट के चेहरे को बदल दिया. ऐसा नाम जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ऐसा नाम जो विवादों से परे रहा है, महेन्द्र सिंह धोनी सिर्फ नाम नहीं है.''

इस वीडियो में भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद का धोनी को अपनी बात कही है.

इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने कहा, ''जब मैं बड़ा हो रहा था तब वह मेरे आदर्श थे. मुझे मैदान में ‘मिस्टर कूल’ का अंदाज पसंद है, विकेट के पीछे वह बिजली की तरह फुर्तीले है. जब वह बल्लेबाजी करते है तब काफी शांत रहते हैं. मैच को वह जीत की तरफ ले जाने में माहिर हैं. वह इस खेल के लिए बहुत बड़े राजदूत हैं और मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं.''

इंग्लैंड के ऑलराउंड बेन स्टोक्स ने कहा, ''धोनी की तरह बेहतर कोई नहीं हो सकता. वह इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक है, शानदार विकेटकीपर है. मुझे नहीं लगता है कोई उनकी तरह बेहतर नहीं हो सकता है.''

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में पुणे सुरपजाइंट्स की ओर से खेलते हुए स्टोक्स धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं.

अफगानिस्तान के क्रिकेट टीम विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने कहा, ''धोनी का कूल अंदाज मुझे पसंद है. वह बेहतरीन हैं उनके जैसा दूसरा कोई नहीं.''

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट ने कहा, ''आप बाहर से जो देखते हैं, वह इस बात से बहुत अलग है कि वह व्यक्ति कैसा है. वह हमेशा से शांत और एकाग्र रहे है, उनसे काफी कुछ सिखा जा सकता है. वह मेरे कप्तान थे और हमेशा रहेंगे. एक-दूसरे को लेकर हमारी समझ कमाल की है. मुझे उनके सुझाव का हमेशा से इंतजार रहता है.''

बुमराह ने कहा, ''2016 में जब मैं टीम में आया था तब वह कप्तान थे. यह जानकर मुझे बहुत राहत मिली. वह टीम को शांत रखते है और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget