एक्सप्लोरर

धोनी के जन्मदिन पर सहवाग की अनोखी मांग

धोनी के जन्मदिन पर सहवाग की अनोखी मांग







धोनी के जन्मदिन पर सहवाग की अनोखी मांग



नई दिल्लीः भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के हो गये. धोनी के बर्थडे पर  बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से लेकर उनके पूर्व और वर्तमान साथियों और प्रशंसकों ने इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी. 



पूर्व साथियों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस स्टार क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. 



ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी. आपको एक शानदार दिन और ढेर सारी सफलता के लिये शुभकामनाएं. ’’ 



लंदन में घुटने के ऑपरेशन के बाद आराम कर रहे तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं धोनी. आने वाला वर्ष आपके के लिये बेहतरीन और खुशियों से भरा हो. ’’ 



सहवाग ने रांची के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी और धोनी के खास हैलीकाप्टर शॉट के संदर्भ में सात जुलाई को राष्ट्रीय हैलीकाप्टर दिवस घोषित करने के लिये कहा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं धोनी. आप अनहोनी को होनी करते रहो.’’ 



अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है, ‘‘सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक तथा बेजोड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ’’ 



सीनियर बच्चन ने लिखा है, ‘‘हैप्पी बर्थडे एमएस. ’’ 



धोनी के साथी सुरेश रैना ने अपने कप्तान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह बांसुरी बजा रहे हैं. उन्होंने इसके साथ ही लिखा है, ‘‘आने वाले हर वर्ष के साथ आपकी चमक और तेज होती रहे. शुभकामनाएं. ’’ 



धोनी अकेले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट जीते. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की.



उनके कप्तान रहते हुए भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनी. यही नहीं 2013 में उनके नेतृत्व में भारत ने चैंपियन्स ट्रॉफी भी जीती.



धोनी ने अब तक 278 वनडे में 8918 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 89.27 है. वनडे में वह अब तक नौ शतक और 60 अर्धशतक लगा चुके हैं. 



धोनी टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं. धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाये जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट मैचों में उनके नाम पर 256 कैच और 38 स्टंप दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने घोषित की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI, 4 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, जानिए कप्तान किसे चुना गया
ICC ने घोषित की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI, 4 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, जानिए कप्तान किसे चुना गया
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की एक्जिट से लेकर फाइनल में खिलाड़ियों की बहस तक, T-20 विश्वकप में हुए ये 5 बड़े बवाल
बांग्लादेश की एक्जिट से लेकर फाइनल में खिलाड़ियों की बहस तक, T-20 विश्वकप में हुए ये 5 बड़े बवाल
'मेरे लिए विश्व कप जीतना...' हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल
'मेरे लिए विश्व कप जीतना...' हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'द ताज स्टोरी' से 'एस्पिरेंट्स 3' तक 21 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही 21 नई फिल्में-सीरीज
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
Embed widget