एक्सप्लोरर

मैदान पर वापसी करते ही डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, टीम को दिलाया गोल्ड

डिविलियर्स ने लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. लेकिन स्टार बल्लेबाज का खेलने का अंदाज बिल्कुल भी नहीं बदला है.

एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर से दिखाया है कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. डिविलियर्स ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर 3टीसी सॉलीडेरिटी मैच में अपनी टीम ईगल्स को स्वर्ण पदक जिताने में अहम योगदान दिया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी की. उन्होंने ईगल्स टीम की कप्तानी करते हुए महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली.

डिविलियर्स की पारी के दम पर ईगल्स ने 12 ओवर में 160 रन बनाए. पहले हाफ में काइट्स ने जहां एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए तो किंगफिशर्स ने दो विकेट पर 56 रन जोड़े, इस तरह किंग्सफिशर्स दूसरे हाफ में नहीं पहुंच पाई और दूसरा हाफ ईगाल्स और काइट्स के बीच खेला गया.

पहले हाफ में सर्वाधिक रन बनाने के कारण डिविलियर्स की टीम ने दूसरे दौर में पहले बल्लेबाजी की और तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए. इस तरह से 12 ओवर में ईगल्स का कुल स्कोर चार विकेट पर 160 रन हुआ. एडेन मार्करम ने 70 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी काइट्स की टीम कुल 12 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन ही बना पाई.

इस तरह ईगल्स ने जहां स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो वहीं, काइट्स की टीम को रजत पदक संतोष करना पड़ा जबकि किंग्सफिशर्स की टीम को कांस्य पदक मिला.

डिविलियर्स की वापसी के कयास तेज

डिविलियर्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं. हालांकि डिविलियर्स की टीम में वापसी काफी हद तक इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर निर्भर है. अगर टूर्नामेंट का आयोजन तय समय पर होता है तो डिविलियर्स एक बार फिर से अफ्रीकी टीम के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे.

BCCI ने IPL से डेक्कन चार्जर्स को गलत तरीके से किया था टर्मिनेट, बोर्ड को अब चुकाने होंगे 4800 करोड़ रूपये
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget