एक्सप्लोरर

Deodhar Trophy: CSK टीम के खिलाड़ी ने देवधर ट्रॉफी में दिखाया कमाल, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

Shivam Dube: नॉर्थ जोन के खिलाफ मुकाबले में वेस्ट जोन की टीम ने 260 का रनों का पीछा करते हुए एक समय 90 पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद शिवम दुबे ने 83 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली.

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 के 10वें लीग मुकाबले में वेस्ट जोन की टीम ने नॉर्थ जोन के खिलाफ शानदार 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे के बल्ले से विस्फोटक 83 रनों की पारी देखने को मिली. नॉर्थ जोन की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का स्कोर बनाया था. नॉर्थ जोन ने शिवम दुबे की शानदार पारी के दम पर लक्ष्य को 48.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

नॉर्थ जोन टीम के कप्तान नितीश राणा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 86 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए. यहां से नितीश राणा और हिमांशु राणा ने पारी को संभालते हुए 54-54 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नॉर्थ जोन के लिए शुभम रोहिल्ला ने भी 56 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 259 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की.

लक्ष्य का पीछा करते समय वेस्ट जोन की टीम ने 90 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से शिवम दुबे ने पहले हार्विक देसाई और उसके बाद कथन पटेल के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. शिवम और कथन के बीच 5वें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी देखने को मिली. शिवम ने अपनी 83 रनों की नाबाद पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं कथन ने भी 85 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली.

एशियन गेम्स में दिखेंगे शिवम दुबे खेलते हुए

चीन में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए घोषित हुई भारतीय टीम में शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है. अब दुबे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया के लिए 1 वनडे और 13 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने आखिरी बार साल 2020 में इंटरनेशनल मैच खेला था. दुबे के लिए आईपीएल 2023 का सीजन काफी अच्छा साबित हुआ जिसमें उन्होंने सीएसके के लिए कई अहम मैच विनिंग पारियां खेली.

 

यह भी पढ़ें...

Lok Sabha Elections: क्या भारत में नहीं खेला जाएगा IPL 2024? पढ़ें क्यों विदेशी धरती पर हो सकता है आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget