एक्सप्लोरर

नागपुर की तरह ही है कोटला की पिच: दिनेश चंडीमल

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने कहा कि फिरोज शाह कोटला मैदान की विकेट नागपुर में खेले गए दूसरे मैच की विकेट के जैसी ही है. उन्होंने इस विकेट के तेज गेंदबाजों को मदद करने की बात पर संदेह जाहिर किया है.

नई दिल्ली: श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने कहा कि फिरोज शाह कोटला मैदान की विकेट नागपुर में खेले गए दूसरे मैच की विकेट के जैसी ही है. उन्होंने इस विकेट के तेज गेंदबाजों को मदद करने की बात पर संदेह जाहिर किया है. चंडीमल ने शनिवार को होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले कहा कि उन्हें इस विकेट को देखकर नहीं लगता कि भारत, साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहा है.

चंडीमल ने कहा, "अगर आप कोटला की विकेट को देखेंगे तो मुझे नहीं लगता कि भारत, दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहा है क्योंकि यह विकेट नागपुर के विकेट के जैसी है. कोलकाता की पिच दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों से मेल खाती थी, लेकिन यह दोनों पिचें तो बिल्कुल नहीं."

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नागपुर टेस्ट से पहले कहा था कि उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए उछाल भरी पिच की मांग की है. लेकिन हुआ इससे उलटा था. विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) की विकेट ने बल्लेबाजों और स्पिनरों का साथ दिया था. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने उस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था.

चंडीमल ने कहा, "जब मैंने सुना था कि वह इस तरह की विकेट से दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं तो मुझे हैरानी हुई थी." चंडीमल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात से शिकायत है कि मेजबान टीम इस सीरीज पर ज्यादा ध्यान न देते हुए आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ध्यान दे रही है?

इस पर चंडीमल ने कहा, "यह उनके ऊपर निर्भर है कि वह इस सीरीज के बारे में सोचें या अगली सीरीज के बारे में. हमारा इस पर नियंत्रण नहीं है." उन्होंने कहा, "लेकिन हम किसी भी टीम को कम नहीं आंकते हैं. हमार ध्यान इस सीरीज पर है और हम हर तरीके से अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं."

रंगना हेराथ के चोटिल हो जाने पर श्रीलंका को झटका लगा है. वह पीठ में समस्या के कारण इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे. चंडीमल ने हेराथ की गैरमौजूदगी पर कहा, "रंगना का न होना हमारे लिए बड़ी हानी है. वह हमारी टीम की अहम कड़ी हैं."

कप्तान ने कहा, "लेकिन हमारे पास लक्षण संदकाना और जैफरी वेंडरसे जैसे युवा खिलाड़ी हैं. हम टीम में कुछ बदलाव करने वाले हैं जो अभी तक साफ नहीं हैं." चंडीमल ने माना कि हार के बाद युवा टीम का वापसी करना बेहद मुश्किल है.

उन्होंने कहा, "दूसरे टेस्ट मैच में हार हमारे लिए काफी निराशजनक थी. हमारा बल्लेबाजी क्रम समय पर प्रदर्शन नहीं कर सका था." चंडीमल ने कहा, "हमारे लिए पहली पारी में 350 का स्कोर करना बेहद जरूरी है. इसके लिए जरूरी है कि हमारे शीर्ष-5 बल्लेबाजों में से किसी एक का बड़ी पारी खेलना जरूरी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget