एक्सप्लोरर

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, 'पाकिस्तान' स्लीपर सेल ने भेजा मेल

Delhi Cricket Association Received Threat Mail: दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के पास एक मेल आया है, जिसमें अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है.

Delhi Arun Jaitley Stadium Bomb Threat: दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसकी जानकारी दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने दिल्ली पुलिस को दे दी है. जानकारी के मुताबिक, DDCA को ये मेल पाकिस्तान स्लीपर सेल की तरफ से आया है. डीडीसीए को ये मेल आज शुक्रवार, 9 मई की सुबह 9 बजे आया है.

दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को मिली धमकी

दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को मिले मेल में लिखा है कि 'हमारे पास पूरे भारत के लिए पाकिस्तान के वफादार स्लीपर सेल हैं. हम उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए सक्रिय करेंगे हम स्टेडियम को उड़ा देंगे'. इस मेल के मिलते ही दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे दिल्ली पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के कई मैच खेले जा चुके हैं और आने वाले समय में भी इस मैदान में मैच होने हैं.

IPL एक हफ्ते के लिए सस्पेंड

बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक हफ्ते के लिए आईपीएल 2025 सस्पेंड कर दिया है. अब अगले एक हफ्ते तक आईपीएल का कोई मैच नहीं खेला जाएगा. आईपीएल के 57 मैच हो चुके थे. वहीं अभी लीग स्टेज के ही 13 मुकाबले होने बचे हैं. बीते दिन गुरुवार, 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच चल रहा मैच भी भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते रद्द कर दिया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने तुरंत आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसके बाद आज 9 मई को ये फैसला आया है कि आईपीएल का ये 18वां सीजन एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया जाता है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को उड़ाने से पहले गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी भी आई है. ये धमकी भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई थी. कोलकाता और चेन्नई के बीच मैच के दौरान भी ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. बीते दिन 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. पाकिस्तान के सभी हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

यह भी पढ़ें

IPL 2025 हो जाएगा रद्द? पाकिस्तान से तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ी जल्द से जल्द लौटना चाहते हैं घर, पढ़िए बड़ी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget