एक्सप्लोरर

दीप्ति-पूनम की रिकॉर्ड साझेदारी के आगे ध्वस्त हुआ आयरलैंड

दीप्ति-पूनम की रिकॉर्ड साझेदारी के आगे ध्वस्त हुआ आयरलैंड


पॉचेफस्ट्रम: दीप्ति शर्मा (188) और पूनम राउत (109) के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को चतुष्कोणीय सीरीज के आठवें मैच में आयरलैंड को 249 रनों से मात दी. भारत ने दीप्ति और पूनम के बीच पहले विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 358 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की टीम 40 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई.


 


यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को नौ मई 2008 को 207 रनों से मात दी थी.


 


359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही. वह पहले विकेट के लिए 16.4 ओवरों में 42 रन ही जोड़ पाई. बल्ले से कमाल दिखाने वाली दीप्ति ने भारत को पहला विकेट दिलाया. यहां से भारतीय गेंदबाजों ने राजेश्वरी गायकवाड़ की अगुआई में आयरलैंड के विकेटों की झड़ी लगा दी.


 


आयरलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. उसके सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकीं. सबसे ज्यादा 35 रन मैरी वाड्रॉन ने बनाए. जेनिफर ग्रे ने 26, लेह पॉल ने 13 और कप्तान लॉरा डेलने ने 10 रनों का योगदान दिया.


 


भारत की तरफ से राजेश्वरी के अलावा शिखा पांडे ने तीन विकेट लिए.


 


इससे पहले, दीप्ति और पूनम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से महिला और पुरुष दोनों वर्गो में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की. हालांकि इन दोनों ने शुरुआत बेहद धीमी की थी और शुरू के 10 ओवरो में सिर्फ 39 रन जोड़े थे. यहां से इनके बल्ले से जो रन निकलने शुरू हुए, उसने इनका नाम इतिहास में दर्ज करा दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 320 रन जोड़े.


 


राचेल डेलने ने दीप्ति को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. दीप्ती ने 160 गेंदों का सामना करते हुए 27 चौके और दो छक्के लगाए. दीप्ति अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी और विश्व की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं.


 


दीप्ति से पहले भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जया शर्मा के नाम था. जया ने 30 दिसंबर 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 138 रनों की पारी खेली थी.


 


दो रन बाद पूनम रिटायर्ड हो पवेलियन लौटीं. उन्होंने अपनी पारी में 116 गेंदें खेलीं और 11 चौके जड़े. शिखा ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 27 रन जोड़े. वेदा कृष्णमूर्ति आठ रनों पर नाबाद लौटीं.


 


चतुष्कोणीय सीरीज में भारत और आयरलैंड के अलावा जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. भारत ने सीरीज में अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget