एक्सप्लोरर

Watch: मैच के बाद दीपक चाहर और अक्षर पटेल की मसखरी, युजवेंद्र चहल को लेकर कही ये बात

IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को हुए वनडे मैच में दीपक चाहर 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. वह 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए थे. इसके बाद BCCI टीवी पर अक्षर पटेल ने उनका इंटरव्यू लिया.

Deepak Chahar and Axar Patel: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम (Team India) के दो खिलाड़ी BCCI टीवी पर जमकर मसखरी करते हुए नजर आए. ये खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) थे. यहां अक्षर पटेल 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए दीपक चाहर का इंटरव्यू ले रहे थे. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की अच्छे से खींचाई की. इन खिलाड़ियों की बातचीत में युजवेंद्र चहल का भी खास जिक्र हुआ.

अक्षर पटेल ने वीडियो की शुरुआत में दीपक चाहर को एबीडी के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया. उन्होंने कहा, 'आज हरारे में मैं अपने साथ लेकर आया हूं हमारे एबीडी, यानी दीपक भाई' इसके बाद अक्षर ने दीपक से पूछा, 'शुरुआत में आप लड़खड़ा रहे थे और उसके बाद जो गेंदबाजी की, वो कमाल की रही. आपने कैसे लय हासिल की?' इस पर दीपक चाहर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए बताया, 'लैंडिंग एरिया काफी सख्त था. इसी वजह से जूते के स्पाइक्स अंदर नहीं जा पा रहे थे. लेकिन, जैसे-जैसे वो एरिया खुरदुरा होता गया. मेरी लैंडिंग ठीक हो गई और फिर जैसे ही मुझे पहला विकेट मिला तो मेरा आत्मविश्वास लौट आया.'

अक्षर पटेल ने यहां दूसरा सवाल पूछा कि आप दो, ढाई महीने से बाहर थे, एनसीए में आपन रिहैब किया तो अब जिम्बाब्वे आने के पहले आपका माइंडटेस कैसा था? इस पर भी दीपक चाहर ने अक्षर की गलती पकड़ते हुए कहा, 'दो, ढाई नहीं पूरे साढ़े छह महीने हो गए हैं. काफी टाइम से मैदान में वापसी का इंतजार कर रहा था. पिछला वक्त काफी मुश्किल और खराब रहा.

इसके बाद दीपक चाहर ने अक्षर पटेल से एक सवाल कर डाला. उन्होंने कहा, 'और आप बताइये, आप लगातार इतनी बढ़िया परफार्मेंस करते आ रहे हैं. आपने किसी इंसान (युजवेंद्र चहल) की जगह भी ले ली है. इंटरव्यू भी आप ही ले रहे हैं. जिम्बाब्वे में खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव भी आपको ही है.' इस पर अक्षर ने जवाब दिया, 'हां पिछले दो दौरे से मैं यहां पर आ रहा हूं लेकिन पता नहीं चल रहा कि मैं सीनियर हो गया हूं या नहीं.' इस पर दोनों खूब हंसते हैं.

इसी तरह बातों का सिलसिला जब अंत पर पहुंचता है तो अक्षर कहते हैं कि अच्छा है, आप ऐसे ही कमबैक करते रहो. इस पर दीपक कहते हैं कि और आप इसी तरह इंटरव्यू लेते रहो. तो इस पर अक्षर हंसते हुए कहते हैं, 'चहल भाई फिर क्या करेंगे, चहल टीवी भी तो चलाना है.' इस पर दीपक कहते हैं कि हर किसी का टाइम आता है अब आपका टाइम आ गया है. इसी के साथ हंसी मजाक का सिलसिला यहीं खत्म हो जाता है.

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget