एक्सप्लोरर

IND vs SA: पहले टेस्ट के पहले दिन विकेट को तरस गए थे रबाडा, Dean Elgar ने बताया अपने तेज गेंदबाज की धमाकेदार वापसी का राज

IND vs SA: रबाडा ने पिछले 2 टेस्ट मैचों में 13 विकेट लिए हैं. जोहान्सबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की वापसी का श्रेय इन्हें ही जाता है.

IND vs SA: कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) दक्षिण अफ्रीका के मुख्य गेंदबाज हैं लेकिन भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही थी. गेंदबाजों को मदद देती विकेट पर जहां उनके साथी लुंगी नगिडी एक के बाद एक विकेट निकाल रहे थे, वहीं रबाडा को पहले दिन एक भी विकेट हाथ नहीं लगा था. मैदान पर रबाडा इस बात से परेशान भी दिखाई दिए थे. हालांकि अगले ही दिन उन्होंने धमाकेदार वापसी कर टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. ऐसा कैसे हुआ? डीन एल्गर (Dean Elgar) ने इसकी पूरी कहानी दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद बयां की.

डीन एल्गर ने बताया, 'मैं रबाडा के पास गया था. मैंन उन्हें कहा था कि हमारे ग्रुप में तुम एक बहुत सम्माननीय क्रिकेटर हो. लेकिन इस वक्त मुझे नहीं लगता कि तुम अपने साथ अच्छा व्यवहार कर रहे हो.'

एल्गर ने कहा, 'मैं रबाडा की क्षमताओं को जानता हूं. जब वे अपनी लय में होते हैं तो उनसे बेहतर और कोई गेंदबाज नहीं हो सकता. मैंने उस दिन उनसे देर तक बात की. यह बातचीत अच्छी रही. उन्होंने उन बातों का ध्यान रखा और रात में उन पर विचार भी किया. इसके बाद जब वे अगले दिन गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने मैच का पूरा परिदृश्य बदल दिया.'

Cricket Analysis: दो साल से खामोश है कोहली, पुजारा और रहाणे का बल्ला, रन औसत के मामले में यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी निकला आगे

रबाडा 2 टेस्ट मैचों में 13 विकेट झटक चुके हैं
रबाडा ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके. इसके बाद वांडरर्स की विकेट पर भी उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 विकेट लिए. वांडरर्स में भारत की दूसरी पारी में रहाणे और पुजारा की शतकीय साझेदारी को तोड़कर मैच में दक्षिण अफ्रीका की वापसी उन्होंने ही करवाई. वांडरर्स में तीसरे दिन उन्होंने अपने स्पैल में 11 गेंद के अंदर रहाणे, पुजारा और पंत को पवेलियन भेज मैच में अपनी टीम को बनाए रखा.

Cricket Records: सचिन के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने एंडरसन, ये हैं टॉप-5

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget