एक्सप्लोरर

Cricket Analysis: दो साल से खामोश है कोहली, पुजारा और रहाणे का बल्ला, रन औसत के मामले में यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी निकला आगे

Cricket Analysis: विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे का पिछले 2 सालों में रन औसत 25 से 26 के बीच में रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस दौरान 36 की औसत से रन बनाए हैं.

Cricket Analysis: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले 2 साल से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम के लिए एक मुख्य गेंदबाज की भूमिका के साथ-साथ अब वह ऑलराउंडर का रोल भी अदा करने लगे हैं. एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी मिचेल स्टार्क ने नाबाद 34 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ ही पिछले 2 सालों उनका रन औसत 36 के पार पहुंच गया. यह भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे के पिछले 2 साल के रन औसत से भी ज्यादा है.

पिछले 2 सालों से खामोश है भारत की तिकड़ी का बल्ला
साल 2020 से लेकर अब तक यानी पिछले 2 सालों से भारत के तीनों सीनियर बल्लेबाजों का बल्ला टेस्ट मैचों में पूरी तरह खामोश पड़ा हुआ है. विराट कोहली ने 14 मैचों की 25 पारियों में 26.08 की औसत से महज 652 रन बनाए हैं. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 19 मैचों की 36 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 921 रन बनाए. यानी इस दौरान इनका औसत भी महज 26.31 ही रहा. इन 2 सालों में अजिंक्या रहाणे ने भी 18 मैचों की 33 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए केवल 25.28 की औसत से 809 रन बनाए. इस तरह तीनों दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का रन औसत पिछले 2 सालों में 25 से 26 के बीच में रहा.

Cricket Social Media Trends: अजिंक्या रहाणे-चेतेश्वर पुजारा की शतकीय साझेदारी के बाद फिर ट्रेंड हुआ #Purane, फैंस ले रहे खूब मजे

मिचेल स्टार्क: पहले थे तेज गेंदबाज, अब हो गए ऑलराउंडर
ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 मैच खेल चुके मिचेल स्टार्क अब तक 269 विकेट ले चुके हैं. वे पिछले एक दशक से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमान संभाले हुए हैं. लेकिन अब यह गेंदबाज बल्ले से भी खूब कमाल दिखा रहा है. 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले स्टार्क ने पिछले 2 सालों में 9 टेस्ट मैच खेले हैं. इन्होंने 12 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 36.28 की औसत से 254 रन बनाए हैं. भारत के तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले पुजारा, कोहली और रहाणे के पिछले 2 साल के रन औसत (25-26) की तुलना में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाला ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज (36) बहुत आगे निकल गया है.

Cricket Talks: क्या है डिविलियर्स का फ्यूचर प्लान? विस्फोटक बल्लेबाज ने खुद बताई अपनी ख्वाइशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget