एक्सप्लोरर

वापसी के विवाद पर डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी कोई जिद नहीं की

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के दौरान उस वक्त काफी विवाद हुआ था जब डिविलियर्स के वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी की बात सामने आई थी.

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन के साथ ही पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर्स को लेकर भी विवाद देखने को मिला था. डिविलियर्स ने कहा है कि उन्होंने कभी भी विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए जिद नहीं की थी. लेकिन साथ ही माना कि विश्व कप टीम की घोषणा से पहले उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस अनऔपचारिक बातों में कहा था कि 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं.' डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. संन्यास के वक्त क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक सदस्य ने उनसे पूछा था कि क्या वे विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे और तब इस दिग्गज बल्लेबाज ने हां कहा था. हालांकि डिविलियर्स ने कहा है कि इस हां का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए जिद की थी. डिविलियर्स ने कहा, "जिस दिन मैंने संन्यास की घोषणा की उस दिन एक शख्स ने मुझे पूछा था कि क्या विश्व कप के लिए मेरी तरफ से दरवाजे खुले हुए हैं. मुझसे पूछा गया था, मैंने अपनी तरफ से प्रस्ताव नहीं रखा था. मुझे उस समय नहीं कहना चाहिए था, लेकिन मेरी स्वाभिवक भावना थी कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं आ सकता हूं." पूर्व कप्तान ने कहा, "इसके बाद सप्ताह और महीने निकल गए लेकिन मेरा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका या टीम से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं रहा. मैंने उन्हें फोन नहीं किया और न ही उन्होंने मुझे. मैंने अपना फैसला ले लिया था और टीम भी आगे बढ़ रही थी." उन्होंने कहा, "फाफ और मैं स्कूल के जमाने से दोस्त रहे हैं और विश्व कप टीम की घोषणा से दो दिन पहले, मैंने उनसे बात की थी. मैं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छी फॉर्म में था और हल्के में ही मैंने वो बात दोहरा दी थी जो एक साल पहले कही थी कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं.. 'अगर जरूरत पड़ी तो'." जून में सीएसए की चयन समिति के अध्यक्ष लिंडा जोंडी ने कहा था कि डिविलियर्स की विश्व कप टीम में वापसी की इच्छा से वह हैरान थे. पैसे के लिए खेलने के आरोपों पर भी एबीडी ने कहा है कि उन्होंने परिवार के साथ वक्त बीताने के लिए ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget