एक्सप्लोरर

DC vs KXIP: धवन और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

DC vs KXIP: किंग्स एलेवन पंजाब की तरफ से हार्डस विलजोइन ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर की गेंदबाज़ी की और 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. इन दो गेंदबाज़ों के अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में शनिवार को हुए मुकाबले में शिखर धवन के 56 और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 58 रनों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मेहमान किंग्स एलेवन पंजाब को 5 विकेटों से करारी शिकस्त दी. पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने दो गेंद पहले ही हासिल कर लिया. पंजाब की तरफ से हार्डस विलजोइन ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर की गेंदबाज़ी की और 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. इन दो गेंदबाज़ों के अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया. इस दमदार जीत के बाद अंकतालिका में तीसरे पायदान पर काबिज दिल्ली की टीम के कुल 12 अंक हो गए हैं. वह रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस से पीछे है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत पंजाब की तरह खराब रही, लेकिन उसने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए. सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ कुछ खास नहीं कर पाए और 13 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. शॉ के पवेलियन लौटने के बाद शिखर धवन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए. पहले छह ओवर में मेजबान टीम ने कुल 60 रन जड़ दिए. धवन ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 50 रन बनाने के लिए 36 गेंदों का सामना किया और मेजबान टीम की पारी को लड़खड़ाने नहीं दिया. अय्यर ने भी उनका बखूबी साथ निभाया. कोटला की धीमी विकेट का लाभ उठाने के लिए पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने लगातार स्पिन गेंदबाजों का उपयोग किया, लेकिन उन्हें विकेट लेने में बहुत कठिनाई हुई. अय्यर ने शुरुआत में अपना समय लिया और फिर तेजी से रन बनाए. मैच के 14वें ओवर में पंजाब को सफलता मिली. तेज गेंदबाज विलजोइन ने धवन को अश्विन के हाथों कैच आउट कराया. धवन ने 41 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की बदौलत 56 रन की पारी खेली. विकेटीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से इस अहम मौका पर रनों की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशा किया. पंत को विलजोइन ने छह के निजी स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया और पंजाब की उम्मीदों को जिंदा रखा. अय्यर ने कोलिन इनग्राम (19) के साथ मिलकर कप्तानी पारी खेली और टूर्नामेंट का अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया. शमी ने इनग्राम को अपना शिकार बनाया और हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल एक रन बनाकर रन आउट हो गए जिसने मेजबान टीम के खेमे में चिंता बढ़ा दी. आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए छह रनों की दरकार थी और गेंद कुरेन के हाथों में थी, लेकिन इस बार वह कमाल नहीं कर पाए और दिल्ली की टीम ने मुकाबला जीत लिया. अय्यर 58 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 49 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. शेरफेन रदरफोर्ड दो रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही. फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल केवल 12 रन ही बना पाए. संदीप लामिछाने ने उन्हें पवेलियन भेजकर 13 के कुल योग पर मेहमान टीम को पहला झटका दिया. क्रिस गेल पर हलांकि, किसी प्रकार दबाव नहीं दिखा और उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की. पावरप्ले में पंजाब ने मयंक अग्रवाल (2) का विकेट भी खो दिया, लेकिन गेल की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण मेहमान टीम पहले छह ओवर में 50 रन बनाने में कमायाब रही. अग्रवाल को कगिसो रबाडा ने शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच करवाया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिक्षण अफ्रीकी बल्लेबीज डेविड मिलर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. उन्हें सात के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद, गेल ने मंदीप सिंह के साथ मिलकर पंजाब की पारी को तेजी से आगे बढ़ाया. गेल खतरनाक नजर आ रहे थे, लेकिन 13वें ओवर में लामिछाने ने उन्हें आउट कर दिया. उन्होंने 37 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के जड़े. गेल और मंदीप के बीच चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई. हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन भी लामिछाने की बेहतरीन गेंदबाजी का शिकर हुए. यहां मेहमान का स्कोर पांच विकेट पर 106 रन हो गया. मंदीप ने कप्तान रविचंद्रन अश्विन (16) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने प्रयास किया, लेकिन दोनों की बीच 23 रनों की ही साझेदारी हो पाई. पटेल ने 30 के निजी स्कोर पर मंदीप को आउट करके पंजाब को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. हरप्रीत बराड़ 20 और हरडस विजोएन दो रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की ओर से लामिछाने ने तीन जबकि रबाडा और पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget