एक्सप्लोरर

स्टार ऑल-राउंडर डेविड विली ने की चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की पुष्टि

लिआम प्लंकेट के बाद डेविड विली यॉर्कशायर के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो आईपीएल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: लिआम प्लंकेट के बाद डेविड विली यॉर्कशायर के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो आईपीएल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. केदार जाधव और मिचेल सैंटनर के टीम से नदारद होने के बाद स्टार ऑल-राउंडर डेविड विली अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे.

काउंटी क्रिकेट क्लब यॉर्कशायर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टी की. डेविड विली से पहले काउंटी क्रिकेट के टॉम कुरेन और लियाम प्लंकेट भी आईपीएल में शामिल हो गए हैं. 

इससे पहले वाह क्रिकेट ने ये खबर थी कि चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. चेन्नई उन्हें केदार जाधव की जगह टीम में लेना चाहती है. केदार टीम के मजबूत बल्लेबाजी स्तंभ थे लेकिन पहले ही मुकाबले में मुंबई के खिलाफ वो चोटिल हो गए थे. सोमवार को उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की भी खबर आ गई. केदार की जगह चेन्नई सुपर किंग्स किसी धाकड़ बल्लेबाज को टीम में शामिल करना चाहती थी और उनकी खोज यॉर्कशायर के डेविड विली पर जा कर खत्म हुई. विली और चेन्नई के बीच सारे पेपर वर्क हो चुके हैं.

ये स्टार ऑल-राउंडर बाएं हाथ से तेज गेंदबाज़ी भी करता है. विली आईपीएल ऑक्शन में दो करोड़ बेस प्राइस पर उतरे थे लेकिन अनसोल्ड रहे थे. विली को इस वक्त का बेहतरीन टी 20 गेंदबाज कहा जाता है. इग्लैंड के लिए उन्होंने 20 मैच में 24 विकेट झटके हैं. उन्हें टी 20 क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए भी देखा गया है. विली इस सीज़न आईपीएल में इंग्लैंड की ओर से भाग लेने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं.

खबरों के मुताबिक यॉर्कशायर के स्पिन दिग्गज आदिल रशीद भी आईपीएल में खेलने की योजना बना रहे हैं. यॉर्कशायर की टीम विली से पहले ही लियाम प्लंकेट को खो चुकी है जिसे दिल्ली डेयरडेविल्स ने कागिसो रबाडा की जगह टीम में शामिल किया था.

28 वर्षीय ये स्टार ऑल-राउंडर 147 टी20 मुकाबले खेल चुका है. जिसमें इन्होंने 24 के औसत से 2097 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं. वहीं गेंदबाज़ी में इन्होंने 143 विकेट चटकाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
Live: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget