एक्सप्लोरर

ASHES: वॉर्नर के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने की मजबूत शुरुआत

डेविड वॉर्नर (103) की शतकीय पारी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं.

मेलबर्न: डेविड वॉर्नर (103) की शतकीय पारी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं.

आस्ट्रेलिया ने पिछले तीन मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की अच्छी शुरुआत की है. कप्तान स्टीव स्मिथ (65) और शॉन मार्श (31) नाबाद हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया के लिए कैमरून बेनक्रॉफ्ट (26) और वॉर्नर ने 122 रनों की शतकीय साझेदारी की. क्रिस वोक्स ने बेनक्रॉफ्ट को पगबाधा आउट कर टीम का पहला विकेट गिराया.

इसके बाद, जेम्स एंडरसन ने वॉर्नर को 135 के कुल योग पर विकेट के पीछे खड़े जॉनी बेयर्सटो के हाथों कैच आउट कराकर दूसरा विकेट भी गिरा दिया.

वॉर्नर ने इस पारी में 151 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाकर न केवल अपने करियर का 21वां टेस्ट शतक लगाया है, बल्कि उन्होंने टेस्ट करियर में 6,000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्मिथ और उस्मान ख्वाजा (17) टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे. हालांकि, ख्वाजा ज्यादा देर तक स्मिथ का साथ नहीं दे पाए और वह भी स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेयर्सटो के हाथों लपके गए.

ख्वाजा का विकेट गिरने के बाद स्मिथ का साथ देने आए मार्श ने दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और विकेट गंवाए बिना 84 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम को 244 के स्कोर तक पहुंचाया.

इंग्लैंड के लिए वोक्स, एंडरसन और ब्रॉड ने एक-एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget