एक्सप्लोरर

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत, अपने इनिंग्स के दम पर आलोचकों को दिया कड़ा जवाब

वॉर्नर ने 131 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर आठ चौके लगाए और मैन आफ द मैच चुने गए. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर खिताब बचाने के अपने अभियान का जोरदार आगाज किया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद पहली पारी में ही नाबाद 89 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी विश्व कप में शानदार जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का कहना है कि शीर्ष स्तर पर वापस आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है. वॉर्नर ने 131 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर आठ चौके लगाए और मैन आफ द मैच चुने गए. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर खिताब बचाने के अपने अभियान का जोरदार आगाज किया. मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, "वापस आकर अच्छा लगा. मैं इस वापसी के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार था. मैंने वापसी के लिए काफी मेहनत की थी." वॉर्नर को गेंद के साथ छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था. उस मामले में पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ भी दोषी करार दिए गए थे. अब दोनों ने एक साल के बाद वापसी की है. वानर्र ने वापसी से पहले आईपीएल में ढेरों रन बनाए. दूसरी ओर, स्मिथ ने भी काफी रन बनाए थे. वह राजस्थान रायल्स टीम के कप्तान भी रहे थे. यह पूछे जाने पर कि क्या शीर्ष स्तर पर वापसी को लेकर दबाव भी था, वॉर्नर ने कहा, "नहीं, मैं तो काफी रिलैक्स्ड था क्योंकि मेरे साथ कप्तान एरान फिंच बैटिंग के लिए आए थे और वह काफी अच्छा खेल रहे थे. इस कारण मैं दबाव में नहीं था. हां, टीम को जीत दिलाने का दबाव ओपनरों पर हमेशा रहता है." वॉर्नर ने यह भी कहा कि इस साल की टीम 2015 की टीम से काफी अलग है. बकौल वॉर्नर, "यह टीम 2015 की टीम से काफी अलग है लेकिन इसमें कुछ अलग बात है. इसमें काफी ऊर्जा है और सभी खिलाड़ियों के बीच अच्छे सम्बंध हैं और सब एक इकाई के तौर पर खेलना चाहते हैं." ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल खिताब बचाने का प्रयास कर रही है. उसने 2015 में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
LIVE: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget