एक्सप्लोरर

शतकीय पारी के साथ वार्नर ने रचा इतिहास

शतकीय पारी के साथ वार्नर ने रचा इतिहास

शतकीय पारी के साथ वार्नर ने रचा इतिहास


कैनबराः ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने वनडे क्रिकेट में एक साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 


 


वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में 115 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 119 रनों की शतकीय पारी खेली. यह वार्नर का इस साल में खेले गए 22 मैचों में छठा शतक था. 


 


वह इसके साथ ही एक साल में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं.


 


एक साल में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. सचिने ने 1998 में 34 मैच खेले थे और नौ शतक लगाए थे. 


 


उनके बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नंबर आता है. गांगुली ने 2000 में 32 मैचों में सात शतक लगाए थे. 


 


वार्नर के अलावा एक साल में छह शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और सचिन (1996) तथा भारत के ही राहुल द्रविड़ (1999) के नाम शामिल हैं. 


 


पोंटिंग और हेडन ने एक साल में पांच शतक लगाए थे. पोंटिंग ने अपने करियर में दो बार 2003 और 2007 में यह कारनामा किया था. वहीं हेडन ने 2007 में एक साल में पांच शतक लगाए थे. 


 


वार्नर के इसी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने किवी टीम के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए जोकि उनका वनडे में तीसरा सर्वोच्च स्कोर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget