एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने के लिए तैयार हैं डेविड वार्नर, बोर्ड से कहा- मेरा फोन यहां है

डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान बनने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. लेकिन वार्नर की किस्मत का फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाथों में है.

एरोन फिंच के वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम का नया कप्तान चुनने की चुनौती है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वार्नर (David Warner) ने बैन के बावजूद कप्तान बनने के लिए दावेदारी पेश की है. डेविड वार्नर ने कहा कि अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम की कमान संभालने का मौका मिला तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी.

दरअसल, डेविड वार्नर को 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद लीडरशिप ग्रुप से आजीवन बैन कर दिया गया था. लेकिन अगले महीने वार्नर पर लगे बैन की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सुनवाई करने जा रहा है. एरोन फिंच ने भी डेविड वार्नर को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है. फिंच ने कहा कि डेविड वार्नर टीम की कमान संभालने के लिए बेस्ट च्वाइस हैं.

डेविड वार्नर ने फिंच के बयान के बाद ही कप्तानी को लेकर दावा ठोंका. उन्होंने कहा, ''अगर मुझे कप्तान बनने के लिए कहा जाएगा तो मैं क्यों नहीं इस ऑफर को स्वीकार करूंगा. यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात होगी.''

वार्नर के सामने है बेहद मुश्किल चुनौती

डेविड वार्नर ने आगे कहा, ''मेरी जो भी स्थिति है वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाथों में है. मैं सिर्फ यह बात सोच सकता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं. अभी मेरे पास बल्ला है और उससे मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर सकता हूं. मेरा फोन यहां है. जो भी हुआ वो पास्ट में हुआ. अब नया बोर्ड है और मैं उनके साथ बैठकर बात करने के लिए तैयार हूं.''

डेविड वार्नर के लिए हालांकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी हासिल करना आसान नहीं रहने वाला है. डेविड वार्नर को इस मामले में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. स्टीव स्मिथ ना सिर्फ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं बल्कि उनके पास टीम की कमान संभालने का अनुभव भी हैं. टेस्ट टीम की कप्तान पैट कमिंस भी दावेदारों में से एक हैं.

T20 World Cup 2022: ऋषभ की जगह सैमसन को मिलनी चाहिए थी टीम में जगह, कनेरिया ने सलेक्शन पर उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget