एक्सप्लोरर

IPL2017: 8 करोड़ 50 लाख के नेगी को टीम ने किया बाहर

IPL2017: 8 करोड़ 50 लाख के नेगी को टीम ने किया बाहर

IPL2017: 8 करोड़ 50 लाख के नेगी को टीम ने किया बाहर


नई दिल्ली: आईपीएल नीलामी में आठ करोड़ 50 लाख रूपये की बोली के साथ सुखिर्यां बटोरने वाले पवन नेगी और पांच अन्य खिलाड़ियों को दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सीजन के लिए रिलीज कर दिया है.


 


डेयरडेविल्स के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि नेगी के अलावा साउथ अफ्रीका के स्टार लेग स्पिनर इमरान ताहिर को भी रिलीज किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल, मुंबई के सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवादकर, पूर्व अंडर 19 ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर और दिल्ली की रणजी टीम के तेज गेंदबाज पवन सुयाल भी रिलीज किए गए हैं.


 


नेगी पिछले सीजन में आठ मैचों में सिर्फ 57 रन बना पाए जबकि इस दौरान उन्होंने कुल नौ ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 84 रन लुटाए.


 


डेयरडेविल्स के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर को बताया, ‘‘हां, हमने पवन नेगी को रिलीज करने का फैसला किया है. बेशक, प्रदर्शन एक पहलू है. कीमत भी काफी अधिक है.’’ 


 


नीलामी के बाद नेगी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा. बायें हाथ का यह युवा स्पिनर एशिया कप में यूएई के खिलाफ एकमात्र मैच खेला और आईसीसी विश्व टी20 के दौरान उन्हें कोई मौका नहीं मिला.


 


नेगी यहां तक कि दिल्ली के शीर्ष दो बायें हाथ के स्पिनरों में भी शामिल नहीं हैं. रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व मनन शर्मा और वरूण सूद करते हैं. नेगी को दिल्ली के आठ रणजी मैचों में टीम में भी शामिल नहीं किया गया. इस तरह की संभावना है कि अगले साल होने वाली नीलामी में शायद नेगी को कोई खरीदार नहीं मिले क्योंकि नीलामी से पहले विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच नहीं होने हैं.


 


ताहिर का पहला सीजन दिल्ली के लिए साथ रहा लेकिन चार मैचों में सिर्फ पांच विकेट से उन्हें रिलीज किया जाना लगभग तय होगा.


 


सूत्र ने कहा, ‘‘ताहिर का पिछले साल प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था. विदेशी खिलाड़ियों का कोटा भी खत्म हो गया है. जहां तक कोल्टर नाइल का सवाल है तो उसकी फिटनेस मुद्दा है.’’ 


 


जहां तक हेरवादकर, लोमरोर और सुयाल का सवाल है तो पिछले साल इन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला और इस साल इन्हें खेलने का मौका मिलने की संभावना और भी कम थी.


 


दिल्ली ने मोहम्मद शमी, जयंत यादव, करूण नायर, रिषभ पंत, संजू सैमसन और क्रिस मौरिस जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखा है.


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 Mumbai League 2026: रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
'मैं वही इंसान...', श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के सामने कप्तानी की भूमिका पर ये क्या कह दिया
'मैं वही इंसान...', श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के सामने कप्तानी की भूमिका पर ये क्या कह दिया

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
Israel Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
बरसात में AC चलाने का सीक्रेट तरीका! इस मोड को ON करते ही मिलेगा डबल फायदा
बरसात में AC चलाने का सीक्रेट तरीका! इस मोड को ON करते ही मिलेगा डबल फायदा
Embed widget