एक्सप्लोरर

IND vs SA: 'हम सिर्फ कोहली की बात करते हैं लेकिन...' डेल स्टेन ने रीजा हेंडरिक्स की बल्लेबाजी देख कह दी बड़ी बात

Dale Steyn On Reeza hendricks: डेल स्टेन ने कहा है कि हम लोग हमेशा विराट कोहली के कवर ड्राइव की बात करते हैं लेकिन इस शॉट के मामले में रीजा हेंडरिक्स भी उतने ही लाजवाब हैं.

Reeza Hendricks & Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक मामले में प्रोटियाज बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स की तुलना विराट कोहली से की है. यह तुलना कवर ड्राइव शॉट को लेकर की गई है. यहां डेल स्टेन ने रीजा हेंडरिक्स की कवर ड्राइव को विराट की तरह ही खूबसूरत बताया है.

रीजा हेंडरिक्स ने मंगलवार (12 दिसंबर) को भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में लाजवाब पारी खेली थी. उन्होंने 27 गेंद पर ताबड़तोड़ 49 रन जड़ दक्षिण अफ्रीका को मजबूत आधार दिया था. इस दौरान उन्होंने आठ लाजवाब चौके भी जड़े. इसमें कुछ शॉट शानदार टाइमिंग के साथ आए. इसे देख डेल स्टेन ने रीजा की जमकर सराहना की.

'रीजा की टाइमिंग लाजवाब'
स्टेन ने कहा, 'वह (रीजा) आज बहुत अच्छा खेले. तकनीकी दौर पर तो वह बेहद मजबूत हैं ही, साथ ही उनके पास अविश्वसनीय पावर गेम भी है. गेंद पर प्रहार करने की उनकी टाइमिंग लाजवाब है. हम हमेशा बात करते हैं कि विराट कोहली की क्लासिकल ड्राइव बेहद खूबसूरत है. लेकिन मैं कहूंगा कि रीजा हेंडरिक्स भी उस शॉट को खेलने के मामले में कहीं से भी विराट से कम नहीं है.'

रीजा की तारीफ करते हुए स्टेन कहते हैं, 'आपने आज रात देखा होगा कि वह कितना अच्छा खेले. उन्होंने गेम को बहुत अच्छे से पढ़ा और जब-जब जरूरत लगी, उन्होंने बड़े शॉट लगाए. यह एक शानदार पारी थी.'

अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट के साथ खेल चुके हैं रीजा
रीजा हेंडरिक्स अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के सामने खेल चुके हैं. हालांकि विराट की तरह वह अपनी टीम में नियमित जगह नहीं बना पाए. वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे. पिछले दो-तीन सालों से सफेद गेंद से खेले जाने वाले दोनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज होने के कारण वह अभी भी टीम में परमानेंट जगह नहीं बना पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

KL Rahul & Bumrah: केएल राहुल ने बुमराह को लेकर कही एक बात, 5 मिनट बाद ही सही हो गया प्रिडिक्शन; देखें मजेदार वीडियो

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, जुरेल-जडेजा क्रीज पर मौजूद
LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, जुरेल-जडेजा क्रीज पर मौजूद
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget