एक्सप्लोरर

CWC Qualifiers 2023: नीदरलैंड्स ने विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, 11 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला

Netherlands vs Scotland: नीदरलैंड्स ने विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स का 11 नवंबर को भारत से मुकाबला होगा.

Netherlands vs Scotland World Cup Qualifiers 2023: नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड को हराकर विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स ने विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के एक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने क्वालीफाई कर लिया. नीदरलैंड्स की टीम विश्व कप में 11 नवंबर को भारत के खिलाफ मैच खेलेगी. उसका पहला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से है, जो कि हैदराबाद में खेला जाएगा.

क्वालीफायर्स के सुपर सिक्सेज में 8वां मुकाबला नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया. स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 277 रन बनाए. इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने 42.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए बेस डी लीडे ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन बनाए. लीडे की इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 40 रनों की अहम पारी खेली. उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे.

नीदरलैंड्स का विश्व कप 2023 में पहला मैच पाकिस्तान से है. यह मैच 6 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद न्यूजीलैंड से 9 अक्टूबर और दक्षिण अफ्रीका से 17 अक्टूबर को मैच होगा. टीम 21 अक्टूबर को श्रीलंका और 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच में 28 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. इसके बाद अफगानिस्तान और इंग्लैंड से मैच होगा. नीदरलैंड्स का भारत से 11 नवंबर को मैच होगा. यह मुकाबला बैंगलोर में आयोजित होगा.

नीदरलैंड्स ने क्वालीफायर्स में शानदार प्रदर्शन किया. टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उसने यूनाइटेड स्टेट्स और नेपाल को हराया. उसने नेपाल पर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मैच टाई रहा. नीदरलैंड्स को श्रीलंका के खिलाफ 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ओमान और स्कॉटलैंड पर जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : Avesh Khan Injury: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 सीरीज से पहले चोटिल हुए आवेश खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द
शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget