एक्सप्लोरर

9.4 ओवरों में युवराज-विराट ने तय कर दी भारत की जीत!


9.4 ओवरों में युवराज-विराट ने तय कर दी भारत की जीत!

नई दिल्ली/बर्मिंघम: चैम्पियंस ट्रॉफी के आगामी हाइवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के दो सबसे बड़े सूत्रधार रहे कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इन दोनों स्टाइलिश सितारों ने उस समय आकर टीम इंडिया की पारी को आतिशी अंदाज़ में आगे बढ़ाया जब टीम को इनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी. 


शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अपने सूझबूझ भरी बल्लेबाज़ी से टीम को 136 रनों की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी दे दी थी. जिसके बाद पूरा जिम्मा निचले क्रम में आने वाले बल्लेबाज़ों पर था. जिस समय भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा उसके बाद बारिश की वजह से टीम इंडिया की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती हुई नज़र आ रही थी. भारतीय टीम को जहां एक तरफ अपने रन-रेट को बढ़ाने की ज़रूरत थी वहीं दूसरी ओर अपने विकेट बचाना भी जरूरी था. 


इसके बाद बारिश रूकी और मैच को घटाकर 48 ओवरों का कर दिया गया. लेकिन मैदान पर उतरने के कुछ देर बाद ही टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रूप में बड़ा विकेट खो दिया.


उस वक्त मैदान पर उतरे विराट कोहली और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए महज़ 9.4 ओवर(58 गेंदे) में 9.62 के विस्फोटक रनरेट से 93 रनों की साझेदारी कर टीम की सारी मुश्किलों को चुटकियों में आसान कर दिया. युवराज सिंह ने इस दौरान इतनी आतिशी पारी खेली कि उनका अर्धशतक महज़ 29 गेंदों में पूरा हो गया. जो कि चैम्पियंस ट्रॉपी इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक भी है. युवराज सिंह ने महज़ 32 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौके समेत 53 रन बनाए.


वहीं विराट कोहली ने भी लंबे समय बाद अपने बल्ले से कमाल दिखाया. विराट ने अंत तक जमकर बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 68 गेंदों पर नाबाज 83 रन बनाए. युवराज सिंह के विस्फोटक अर्धशतक और विराट कोहली की स्टाइलिश पारी के दम पर भारतीय टीम ने 48 ओवरों में 319 रन बनाए. 


लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता एक बार भी पाकिस्तानी खेमे में नहीं दिखी. ना ही युवी और विराट जैसा साहर कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज़ दिखा सका और उन्होंने ग्रुप बी के पहले मुकाबले में भारत के हाथों 124 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget