CT: कल टूट जाएगा भारत-पाक मैच देखने वाले 20 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड!


नई दिल्ली: कल भारत और पाकिस्तन के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं और हो भी क्यों न, आखिर चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार भारत और पाक की टीमें आमने-सामने हो रही हैं.
इस टूर्नामेंट में भारत-पाक पहले भी भिड़ चुके हैं, उस मुकाबले में टीम इंडिया ने बाज़ी मारी थी. अब खबर आई है कि उस मैच को टेलिविज़न पर दुनिया भर में करीब 20 करोड़ दर्शकों ने देखा था.
टेलिविज़न रेटिंग प्वॉइंट (टीआरपी) देने वाली एजेंसी ‘बीएआरसी’ के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का मैच अब तक का सबसे ज्यादा रेटेड वनडे मैच रहा है. बीएआरसी को अब इस बात की पूरी उम्मीद है कि 18 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले में ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.
Week 23: Here is the performance of ODI cricket matches in ICC champions trophy 2017.https://t.co/fH9CySJs22 pic.twitter.com/TY03qBr52v
— BARCIndia (@BARCIndia) June 16, 2017
बीएआरसी के आंकड़ों के मुताबिक 20 करोड़ दर्शकों के साथ भारत-पाक मैच की टीवी पर एवरेज व्यूवरशिप 4.7 करोड़ रही. भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला कितना ज्यादा हिट रहता है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आईपीएल 2017 के 60 मैचों को करीब 41.1 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा और भारत पाक के एक ही मैच को 20 करोड़ लोगों ने देख लिया.
इससे साफ है कि आईपीएल के 30 मैचों को जितने दर्शक टीवी पर देखने आए उतने दर्शक तो भारत-पाकिस्तान के सिर्फ एक ही मैच में आ गए.
गौरतलब है कि बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए उस मुकाबले में स्टेडियम में भी दर्शकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. उस मैच से पहले एजबेस्टन में इतनी भारी संख्या में दर्शक कभी नहीं पहुंचे थे.
Source: IOCL


















