एक्सप्लोरर

CSK vs SRH Preview: सनराइज़र्स से मिली पिछली हार का बदला चुकाने मैदान पर उतरेंगे चेन्नई के धुरंधर

CSK vs SRH: दोनों टीमें बुधवार को जब पिछले मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो हैराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया था और टीम के ऊपर उस हार का भी मनोवैज्ञानिक दबाव होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 12 के 41वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी. इस सीज़न में जब दोनों टीमों का पहली बार आमना सामना हुआ था तो बाज़ी हैदराबाद के हाथ लगी थी. अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी उस हार को भुलाकर इस मैच में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. आपको बता दें कि चेन्नई को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई को 2018 के बाद से पहली बार लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. बैंगलोर से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 28 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे. लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 48 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों के सहारे नाबाद 84 रन बनाकर मैच रोमांचक बना दिया था. टीम को एक गेंद पर दो रन बनाने थे लेकिन वह इससे चूक गईं. चेन्नई की इस सीजन में 10 मैचों में यह तीसरी हार है. टीम अभी 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है. चेन्नई बेशक अपने घर में खेलेगी टीम के लिए हैदराबाद की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा. हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी है और उस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. दोनों टीमें बुधवार को जब पिछले मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो हैराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया था और टीम के ऊपर उस हार का भी मनोवैज्ञानिक दबाव होगा. दूसरी तरफ, हैदराबाद के पास अपने स्टार जोड़ी डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की सेवाएं लेने का यह आखिरी मौका होगा. ये दोनों बल्लेबाज इस मैच के बाद अपनी-अपनी विश्व कप टीम के साथ जुड़ जाएंगे. दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि इस जोड़ी ने लीग के इस सीजन के अबतक के नौ मैचों में 733 रन बनाए हैं. हालांकि, टीम को अब उनकी कमी खलेगी. बेयरस्टो इस मैच के बाद इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए स्वदेश लौट जाएंगे और उसके बाद टीम को उनकी सेवाएं नहीं मिलेगी. वहीं, दूसरी तरफ वॉर्नर भी आईपीएल के आखिरी चरण में आकर हैदराबाद का साथ छोड़ देंगे और ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम के साथ जुड़ जाएंगे. वॉर्नर लीग के इस सीजन में नौ मैचों में 517 रनों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं. बेयरस्टो भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है और वह भी इतने ही मैचों में 445 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. दोनो बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुए मैच में 131 रन की साझेदारी कर टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई थी. हैदराबाद इस समय नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंकों की बदौलत चौथे नंबर पर है. टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा. सनराइज़र्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget