एक्सप्लोरर

CSK vs MI FINAL: मलिंगा की आखिरी गेंद पर हार्दिक बोले- स्लोवर गेंद से उन्होंने सभी को बेवकूफ बना दिया

रविवार रात हैदराबाद में हुआ आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. बाद में डेढ़ सौ रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 में कल रात हुए फाइनल मुकाबले में लसिथ मलिंगा ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लेकर मुंबई को एक रन से खिताब दिला दिया. इस जीत के साथ मुंबई अब सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गी है. चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए दो रन चाहिए थे. लेकिन स्ट्राइक पर खड़े शार्दुल ठाकुर, मलिंगा की स्लोवर यॉर्कर को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू होकर अपना विकेट गंवा बैठे. मलिंगा के आखिरी ओवर खास कर आखिरी गेंद की जमकर चर्चा हो रही है. मैच के बाद मुंबई के उनके साथी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या भी मलिंगा की गेंदबाज़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे. मलिंगा ने पहले तीन ओवर में 42 रन दिए थे. लेकिन जब 20वें ओवर में 9 रन बचाने थे, तो उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर मैच जिता दिया. इस पर हार्दिक पंड्या ने कहा कि जिस तरह से वो पहले तीन ओवर में मंहगे साबित हुए थे और आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाज़ी की उस पर यकीन नहीं हुआ. जबकि पोलार्ड ने कहा कि उन्होंने दिखाया कि वो लिजेंड क्यों हैं. पोलार्ड से बातचीत के दौरान हार्दिक ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो आखिरी गेंद स्लोवर करेंगे. मुझे लगा था कि बैक ऑफ लेंथ या बाउंसर हो सकती है. लेकिन उन्होंने सभी को बेवकूफ बना दिया. आपको बता दें कि रविवार रात हैदराबाद में हुआ आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. बाद में डेढ़ सौ रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई. दरअसल आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए नौ रनों की ज़रूरत थी. मुंबई के कप्तान ने 20वें ओवर में लसिथ मलिंगा को गेंद थमा दी. इससे पहले वो काफी महंगे साबित हुए थे, बावजूद इसके उन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाज़ी की. यहां देखें फाइनल ओवर का रोमांच... पहली पांच गेंदो पर शेन वॉटसन के रन आउट के साथ उन्होंने महज़ सात रन दिए. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच एक रन से अपने नाम कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget