एक्सप्लोरर

Ronaldo 200th Match: 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गोल कर खास अंदाज में मनाया जश्न

Cristiano Ronaldo: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की तरफ से अपने 200 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के साथ खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया. वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

Cristiano Ronaldo 200th Match: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नाम एक और खास उपलब्धि कर ली है. रोनाल्डो ने 20 जून को पुर्तगाल के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला. आइसलैंड के खिलाफ मुकाबले में इस खास मुकाम हासिल करने वाले रोनाल्डो ने विजयी गोल दागते हुए इस खुशी का जश्न खास अंदाज में मनाया. पुर्तगाल की टीम ने इस यूरोपियन चैंपियनशिप क्‍वालीफाइंग मैच में 1-0 से जीत हासिल की.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस मुकाबले से पहले गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से भी सम्मानित किया गया. रोनाल्डो ने इसी साल सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले कुवैत के बादर अल-मुतावा के 196 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ा था. रोनाल्डो ने आइसलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 89वें मिनट में गोल करने के बाद अपने स्वाभाविक अंदाज में इस दोहरी खुशी का जश्न भी मनाया.

38 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने डेब्यू के लगभग 20 साल के बाद अपने 200 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबले पूरे किए हैं. वहीं रोनाल्डो के नाम पर 123 अंतरराष्ट्रीय गोल अब तक दर्ज हैं. रोनाल्डो ने भी अपने 200वें मैच को लेकर यूईएफए की वेबसाइट को दिए बयान में इसे अविश्वसनीय उपलब्धि बताया.

यह जीत मेरे लिए काफी यादगार

अपने 200वें मैच को लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिए बयान में कहा कि मैं इस मुकाम पर पहुंचकर काफी खुश हूं. यह ऐसा पल है जिसकी आपने शायद ही कभी उम्मीद की हो. 200 इंटरनेशनल मैच खेलना सच में काफी अविश्वसनीय उपलब्धि है. टीम के लिए मुकाबले में विजयी गोल करना काफी यादगार रहा. हम अधिक अच्छा नहीं खेल सके. लेकिन खेल में ऐसा होता है. यह जीत मेरे लिए काफी यादगार रहेगी.

फुटबॉल में मौजूदा समय में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर कुवैत के बादर अल-मुतावा हैं. इस लिस्ट में लियोन मेसी 175 मैचों के साथ 11वें स्थान पर मौजूद हैं.

 

यह भी पढ़ें...

ENG vs AUS: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, बतौर कप्तान पैट कमिंस बने इस खास क्लब का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget