एक्सप्लोरर

Olympic 2028: ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के शामिल होने की संभावना बढ़ी, ICC को आया प्रजेंटेशन के लिए बुलावा

क्रिकेट को लंबे समय से ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने की वकालत हो रही है. अब क्रिकेट के ओलंपिक खेलों में शामिल होने की संभावना काफी बढ़ गई है.

बीते कई सालों से क्रिकेट की बढ़ती पॉपुलेरिटी के मद्देनज़र इस खेल को ओलंपिक में शामिल किए जाने की वकालत हो रही है. हालांकि अब क्रिकेट के ओलंपिक खेलों में शामिल होने की संभावना काफी बढ़ गई है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने क्रिकेट को अमेरिका के लॉस एंजलिस मे 2028 में होने वाले ओलंपिक में शामिल करने के लिए नौ अन्य खेलों के साथ समीक्षा खेलों में रखा है.

क्रिकेट को केवल एक बार ओलंपिक खेलों में जगह मिली है. पेरिस में 1900 में खेले गए खेलों में क्रिकेट शामिल था. तब इसमें केवल ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस ने हिस्सा लिया था. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार लॉस एंजलिस खेलों की आयोजन समिति और आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था जिसके एक दिन बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल करने का फैसला किया गया.

इस पर अंतिम फैसला हालांकि मुंबई में 2023 में होने वाले आईओसी सत्र से पहले लिए जाने की संभावना है. जिन अन्य खेलों को समीक्षा सूची में रखा गया है उनमें बेसबॉल / सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किकबॉक्सिंग, स्क्वाश और मोटरस्पोर्ट शामिल हैं.

28 खेलों को किया जाएगा शामिल

आईओसी ने इस साल के शुरू में कहा था ओलंपिक 2028 में कुल 28 खेलों को शामिल किया जाएगा. उसने इसके साथ ही कहा था कि युवाओं पर ध्यान देते हुए संभावित नए खेलों को जोड़ने पर भी विचार किया जाएगा.

आईओसी के अनुसार किसी खेल को ओलंपिक में शामिल करने के लिए उसे कुछ मानदंडों पर खरा उतरना चाहिए. इसमें लागत और जटिलता कम होना, सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की उपलब्धता वाले खेलों को पहले शामिल करना, वैश्विक अपील, मेजबान देश का हित, लैंगिक समानता, युवा प्रासंगिकता, दीर्घकालिक स्थिरता आदि शामिल हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स में मिली जगह

क्रिकेट को अभी वर्तमान राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है लेकिन इसमें केवल महिला क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं. इसमें आठ देश टी20 प्रारूप में खेल रहे हैं. लेकिन ओलंपिक खेलों में शामिल खेल में महिला और पुरुष दोनों का होना जरूरी है.

आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जिस तरह से क्रिकेट विशेष आकर्षण बना हुआ है उससे वह खुश हैं. एलार्डिस ने कहा, ''हमने राष्ट्रमंडल खेलों में देखा है किस तरह से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि टीवी पर भी बहुत सारे दर्शक इसे देख रहे होंगे.''

Virat Kohli को मिला बीसीसीआई का साथ, महान खिलाड़ियों में से एक बताया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अगले एक साल में इतने मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, नोट कर लीजिए तारीख
BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अगले एक साल में इतने मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली
क्रिकेटर रिंकू सिंह की लगी सरकारी नौकरी, अफसर बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी, आपके होश उड़ जाएंगे
क्रिकेटर रिंकू सिंह की लगी सरकारी नौकरी, अफसर बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी, आपके होश उड़ जाएंगे
BCCI ने टीम इंडिया का सालभर का शेड्यूल किया जारी, जानें कब और किसके साथ कौन सी सीरीज
BCCI ने टीम इंडिया का सालभर का शेड्यूल किया जारी, जानें कब और किसके साथ कौन सी सीरीज
कितने रुपये में बिकी RCB, किसने खरीदा? IPL 2026 से पहले जानिए कैसे बेंगलुरु बनी सबसे महंगी टीम
कितने रुपये में बिकी RCB, किसने खरीदा? IPL 2026 से पहले जानिए कैसे बेंगलुरु बनी सबसे महंगी टीम

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Vande Bharat Video Viral: दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Embed widget