एक्सप्लोरर

ICC के फैसले का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया स्वागत, वर्ल्ड कप की मेजबानी अभी तय नहीं

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईसीसी ने वर्ल्ड कप को एक साल के लिए टाल दिया है. वर्ल्ड कप का आयोजन अब अगले साल होगा.

कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को टाल दिया गया है. इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी का अधिकार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है. वर्ल्ड कप का आयोजन 18 अक्टबूर से 15 नवंबर के बीच होना था. वर्ल्ड कप का आयोजन अब अगले साल होगा.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा, "हम आईसीसी के टी-20 विश्व कप के स्थगित करने के फैसले को मंजूर करते हैं. यह फैसला खिलाड़ियों, प्रशंसकों, अधिकारियों, स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है. कोविड-19 पूरे विश्व में खेल टूर्नामेंट पर असर डाल रहा है और क्रिकेट इससे अलग नहीं है. मौजूदा स्थिति में अक्टूबर में 16 टीमों की मेजबानी करने का जोखिम इस टूर्नामेंट को स्थगित करने के लिए काफी साबित हुआ."

मेजबान का फैसला अभी नहीं

आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी के अगले दो टी-20 विश्व कप की मेजबानी की रेस में हैं लेकिन कौन सा देश किस साल में मेजबानी करेगा यह अभी तय नहीं हुआ है. यह कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए ही तय हो पाएगा.

हॉक्ले ने हालांकि उम्मीद जताई है कि जब विश्व कप की नई तारीखें आएंगी और आस्ट्रेलिया को मेजबानी मिलेगी तो वह बेहतरीन टर्नामेंट आयोजित कराएगा. उन्होंने कहा, "इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए काफी सारी मेहनत की गई थी. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो पूरे जुनून और समर्पण के साथ इसमें जुड़े थे."

उन्होंने कहा, "इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया में हुआ महिला टी-20 विश्व कप ऐतिहासिक साबित हुआ था और मुझे पूरी उम्मीद है कि पुरुष संस्करण भी शानदार रहेगा. मुझे पूरा भरोसा है कि इस फैसले के बाद हमें मौका मिलेगा कि 2021 या 2022 में हम प्रशंसकों का पूरे देश में फैले बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमों में सुरक्षित माहौल में स्वागत करेंगे."

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही वर्ल्ड कप के लिए तैयारी नहीं होने के संकेत दे दिए थे. पिछले कुछ महीनों से ही कयास लगाया जा रहा था कि इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं होगा. हालांकि आईसीसी ने वर्ल्ड कप करवाने की संभावनाएं खोजने के चलते ही फैसला लेने में देरी की.

ICC रैंकिंग में बेन स्टोक्स ने किया कमाल, स्टार खिलाड़ी को पीछे हटाकर पाया पहला स्थान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget