एक्सप्लोरर

ICC रैंकिंग में बेन स्टोक्स ने किया कमाल, स्टार खिलाड़ी को पीछे हटाकर पाया पहला स्थान

बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी प्रदर्शन का फायदा स्टोक्स को आईसीसी की रैंकिंग में मिला है.

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपनी टीम की वापसी करवा दी है. बेन स्टोक्स को अच्छे प्रदर्शन का इनाम आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में भी मिला है. बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को अपदस्थ कर आईसीसी की ताजा टेस्ट आलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. स्टोक्स साथ ही बल्लेबाजों की सूची में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जोकि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टोक्स, विंडीज के कप्तान होल्डर से 54 रेटिंग अंक पीछे थे, लेकिन मैच की पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 78 रन बनाने के बाद अब उन्होंने 38 अंकों की बढ़त बना ली है. स्टोक्स ने मैच में तीन विकेट भी लिए थे.

होल्डर 18 महीने से नंबर-1 टेस्ट आलराउंडर के स्थान पर जमे हुए थे, लेकिन अब स्टोक्स ने इस स्थान पर कब्जा जमा लिया है. स्टोक्स मई 2006 में एंडयू फ्लिंटॉफ के बाद नंबर-1 टेस्ट आलराउंडर बनने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं. स्टोक्स के अब 497 रेटिंग अंक हो गए हैं , जोकि अप्रैल 2008 के बाद से किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च रेटिंग अंक हैं. उनसे पहले जैक्स कॉलिस के 517 रेटिंग अंक थे.

बल्लेबाजी रैंकिंग में भी किया कमाल

बल्लेबाजों की सूची में स्टोक्स अब आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशैन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे अब लाबुशैन के हमवतन स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली ही है. इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट नौवें नंबर पर है. गेंदबाजों की सूची में स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे मैच में तीन विकेट लेने की बदौलत टॉप 10 में लौट आए हैं जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 11वें नंबर पर खिसक गए हैं.

Test Championship Points Table: जानें वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड की जीत के बाद ICC टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू, भारत का स्कोर 200 पार; पडिक्कल-पंत क्रीज पर मौजूद
Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू, भारत का स्कोर 200 पार; पडिक्कल-पंत क्रीज पर मौजूद
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के नाम 2 बड़ी उपलब्धि, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के नाम 2 बड़ी उपलब्धि, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget