एक्सप्लोरर

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान बने स्टीव स्मिथ, 5 बड़े खिलाड़ी बाहर; ऐसा है वेस्टइंडीज सीरीज का स्क्वाड

AUS vs WI ODI Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

Australia Squad For West Indies ODI Series: पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम घर पर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया में दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं ट्रेविस हेड को उपकप्तानी सौंपी गई है. 

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 2 फरवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा. वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 6 फरवरी को कैनबरा में खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. हालांकि, अभी ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित नहीं की है. 

वनडे सीरीज से 5 बड़े खिलाड़ी बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नियमित कप्तान पैट कमिंस, स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड नहीं दिखेंगे. इन तीनों के अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को भी नहीं चुना गया है. वहीं तेज गेंदबाज लांस मॉरिस को पहली बार टीम में शामिल किया गया है और लंबे वक्त बाद झाय रिचर्डसन को भी मौका मिला है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम- स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम ज़म्पा.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- 2 फरवरी- मेलबर्न

दूसरा वनडे- 4 फरवरी- सिडनी

तीसरा वनडे- 6 फरवरी- कैनबरा

यह भी पढ़ें-

PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी की कप्तानी में बाबर और रिजवान नहीं करेंगे ओपनिंग? 12 जनवरी को न्यूजीलैंड से पहला टी20

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget