एक्सप्लोरर

एशेज की तैयारियों में जुटा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, दो सहायक कोचों की नियुक्ति की

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ सीरीज़ से पहले माइकल डि वेनुटो और जैफ वान को अपनी पुरुष राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में हार से सबक लेते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ सीरीज़ से पहले माइकल डि वेनुटो और जैफ वान को अपनी पुरुष राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण वित्तीय स्थिति को संभालने के लिए एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने सहयोगी स्टाफ में कटौती की थी. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार, वेनुटो और वान गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम से पहले मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की मदद के लिये टीम से जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया को अगले सत्र में एशेज सीरीज़, अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलनी हैं. 

इन दोनों को बल्लेबाजी कोच का अनुभव है और वे ग्रीम हिक की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लागत में कटौती के प्रयासों के तहत इस पद से हटा दिया गया था. 

डि वेनुटो ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नौ वनडे खेले हैं उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 336 प्रथम श्रेणी मैच, 302 लिस्ट ए मैच और 54 टी20 मैच खेले. वह अभी सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिये वेस्टइंडीज गयी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सेंट लूसिया में हैं. 

डि वेनुटो इससे पहले बल्लेबाजी कोच के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम कर चुके हैं. उनके कोच रहते हुए सर्रे ने 2018 में 16 साल बाद काउंटी खिताब जीता था. वह एडिलेड स्ट्राइकर्स, होबार्ट हरिकेन्स और तस्मानिया के भी कोच रह चुके हैं. वहीं वान ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 28 प्रथम श्रेणी मैच और 24 लिस्ट ए मैच खेले थे. वह इससे पहले तस्मानिया के मुख्य कोच रह चुके हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget