एक्सप्लोरर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माना- सिडनी टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की इंटिग्रिटी यूनिट के मुखिया सीन कैरोल ने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एससीजी में दर्शकों के व्यवहार पर पर आईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में दर्शकों के एक समूह ने भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी की थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को कुछ दर्शकों ने अपशब्द कहे थे और उनपर नस्लभेदी टिप्पणियां की थी.

भारतीय टीम ने मैच रेफरी डेविड बून से इसकी शिकायत की थी. मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में चायकाल से पहले ही यह घटना हुई थी. इसके बाद छह दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया गया था. इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस से माफी भी मांगी थी और जांच का भरोसा दिलाया था. आईसीसी ने इस मामले में सीए से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की इंटिग्रिटी यूनिट के मुखिया सीन कैरोल ने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एससीजी में दर्शकों के व्यवहार पर पर आईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है."

उन्होंने आगे कहा, "सीए इस बात की पुष्टि करता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य नस्लीय दुर्व्यवहार के शिकार हुए थे. मामले में सीए ने अपनी जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज, टिकटिंग डेटा और दर्शकों के साथ साक्षात्कार, जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के प्रयास में विश्लेषण किया जा रहा है. जिन दर्शकों को सीए के एंटी-हैरासमेंट कोड का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, उन्हें न्यू साउथ वेल्स पुलिस को सौंप दिया गया है."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा कि उसे अब न्यू साउथ वेल्स पुलिस से इस बात की पुष्टि का इंतजार है कि उसने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और तब तक वह इस मामले में आगे अभी कोई टिप्पणी नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें- 

Sourav Ganguly Health Update: फिर बिगड़ी सौरव गांगुली की तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget