एक्सप्लोरर

दौरे से पहले भारत और ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड आमने-सामने

डे-नाइट टेस्ट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच तल्खी बढ़ती दिख रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से कहा जा रहा है कि हार के डर से भारत डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलना चाहता जबकि भारत अपने न खेलने के फैसले पर अडिग है.

सीए के सीईओ जेम्स सदरलैंड को लगता है कि भारत के खिलाफ छह से दस दिसंबर के बीच एडिलेड में पिंक बॉल से मैच के आयोजन का फैसला करना सीए का विशेषाधिकार है लेकिन बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने फिर से स्पष्ट किया है कि डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं होगा.

सदरलैंड ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘मेरी निजी राय है कि मेजबान देश को मैचों का कार्यक्रम तय करने का अधिकार होना चाहिए और वह जिस समय चाहे तब इन मैचों की शुरुआत कर सकता है.’’

इस संबंध में जब बीसीसीआई सीओए प्रमुख राय से संपर्क किया गया तो, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई का रवैया बदलेगा क्योंकि हम पहले ही तय कर चुके हैं कि डे-नाइट और पिंक बॉल के मैच फर्स्ट क्लास लेवल पर होते रहेंगे. दलीप ट्रॉफी फिर से दूधिया रोशनी में खेली जाएगी.’’

राय ने हालांकि कहा कि भारत के मना करने को यह नहीं माना जाना चाहिए दोनों बोर्ड इसको लेकर टकराव की स्थिति में है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे टकराव का कारण नहीं मानता. खेल की परिस्थितियों पर दोनों बोर्ड को मिलकर फैसला करना होता है. जो भी होगा उस पर आपसी सहमति होगी. लेकिन मैं फिर से साफ कर दूं कि भारत गुलाबी गेंद वाले टेस्ट मैच में नहीं खेलेगा.’’

ऑस्ट्रेलिया में 2015 से लगातार डे-नाइट टेस्ट मैचों का आयोजन किया जा रहा है. एडिलेड में अब तक तीन जबकि ब्रिस्बेन में एक डे-नाइट टेस्ट मैच आयोजित किया गया और ऑस्ट्रेलिया ने इन सभी में जीत दर्ज की.

सदरलैंड ने यहां तक कहा कि भारत खेल के भविष्य के बजाय केवल सीरीज जीतने पर ध्यान दे रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत भले ही इस दौरे में इस विचार को स्वीकार नहीं करे लेकिन मेरा मानना है कि यह भविष्य है. मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट में हर कोई इसे समझता है.’’

सदरलैंड ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि वे यहां आकर हमें हराना चाहते हैं. सच्चाई यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अपनी सरजमीं पर दूधिया रोशनी में खेले गये सभी मैच जीते हैं और लोगों को लगता है कि इससे हम थोड़े फायदे की स्थिति में रहेंगे.’’

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जीत को लक्ष्य बनाने में कोई बुराई नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराना चाहते हैं. इसमें क्या गलत है. अगर वे हमें आसानी से हराने की रणनीति बना सकते हैं तो हमें अपने हितों का ध्यान रखना होगा. बीसीसीआई कभी गुलाबी कूकाबुरा गेंद को लेकर आश्वस्त नहीं रहा.’’

ऑस्ट्रेलिया के अपने दौरे में भारत तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cristiano Ronaldo Retirement Plans: वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा
ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी की जगह 'प्लॉप' संजू सैमसन को ही किया सपोर्ट, दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी की जगह 'प्लॉप' संजू सैमसन को ही किया सपोर्ट, दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
WATCH: विराट कोहली या क्रिस्टियानो रोनाल्डो? FIFA वर्ल्ड कप में IShowSpeed का रिएक्शन वायरल
WATCH: विराट कोहली या क्रिस्टियानो रोनाल्डो? FIFA वर्ल्ड कप में IShowSpeed का रिएक्शन वायरल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget