एक्सप्लोरर

DLS मेथड बनाने वाले Frank Duckworth का निधन, 84 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Frank Duckworth Death: डकवर्थ लुईस स्टर्न (डीएलएस) पद्धति की शुरुआत करने वाले डकवर्थ लुईस का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.

Frank Duckworth Death: क्रिकेट को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम देने वाले इंग्लैंड के सांख्यिकीविद् फ्रैंक डकवर्थ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो.कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार डकवर्थ का 21 जून को निधन हो गया। डकवर्थ ने अपने साथी सांख्यिकीविद् टोनी लुईस के साथ मिलकर डीएलएस पद्धति को तैयार किया था. इस नियम का इस्तेमाल बारिश से प्रभावित मैचों के लिए किया जाता है.

डीएलएस पद्धति को साल 1997 में पहली बार किसी क्रिकेट मैच में लागू किया गया था. इसके चार साल बाद यानी 2001 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (ICC) ने इसे हरी झंडी दिखाई थी. फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस के संन्यास के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकीविद् स्टीवन स्टर्न ने इस पद्धति की बेहतरी के लिए कुछ सुधार किए. इसी कारण इस नियम को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नाम दे दिया गया. डकवर्थ और लुईस को जून 2010 में मेंबर ऑफ ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

डकवर्थ लुईस पद्धति को तब अमल में लाया जाता है जब बारिश या किसी अन्य कारण से मैच जारी रखने में बाधा आ जाए. समय बचाने के लिए ओवरों में कटौती कर दी जाती है, ऐसे में कई डीएलएस नियम को लागू करते वक्त कई पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है. जैसे किसी टीम के कितने विकेट बाकी हैं, कितने ओवर बीत चुके हैं और इसके अलावा भी कई अन्य पहलुओं पर गौर किया जाता है.

फ्रैंक डकवर्थ ने साल 1961 में यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल से फिजिक्स में आगे की पढ़ाई की. फ्रैंक ने इसके अलावा 1965 में धातुशोधन के विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की थी. उन्होंने कई साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ के लिए सलाहकार सांख्यिकीविद् के रूप में काम किया और 2014 में फ्रैंक ने संन्यास ले लिया था.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा के साथ याराना, राशिद खान ने यूं लुटाया 'हिटमैन' पर प्यार; कहा - बम्बई से आया मेरा दोस्त...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget