एक्सप्लोरर

महिला थैरेपिस्ट के सामने 'न्यूड' हुए थे क्रिस गेल? क्रिकेटर ने जीता मानहानि का केस

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है. सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया कंपनी की ओर से छापी गई खबर को अप्रमाणित पाते हुए अपना फैसला सुनाया.

सिडनी: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है. सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया कंपनी की ओर से छापी गई खबर को अप्रमाणित पाते हुए अपना फैसला सुनाया.

मीडिया कंपनी ने गेल पर आरोप लगाए थे कि 2015 विश्व कप के दौरान गेल ने मसाज करने वाली एक महिला के सामने कपड़े उतार दिए थे. उल्लेखनीय है कि 2015 में विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से किया था. 

महिला थैरेपिस्ट के सामने 'न्यूड' हुए थे क्रिस गेल? क्रिकेटर ने जीता मानहानि का केस

 

फेयरफैक्स नाम के मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इस तरह के आरोप लगाए थे. इसके बाद गेल ने ऑस्ट्रेलिया के इस मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. गेल को इसी मुकदमे में जीत मिली है.

वेस्टइंडीज टीम की महिला थैरेपिस्ट ने गेल पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था. महिला ने बीते हफ्ते अदालत में कहा था कि साल 2015 क्रिकेट विश्व के दौरान क्रिस गेल ने उसके सामने अपना तौलिया खोल दिया था और नग्न हो गए थे, जिस पर वह फूट फूटकर रोई थी.

इस मामले को लेकर फेयरफैक्स मीडिया ने खबरें भी छापीं थी. फेयरफैक्स मीडिया समूह से संबद्ध द सिडनी मार्निग हेराल्ड, द ऐज और द कैनबरा टाइम्स ने इस मामले में खबरें प्रकाशित की थीं. 

महिला थैरेपिस्ट के सामने 'न्यूड' हुए थे क्रिस गेल? क्रिकेटर ने जीता मानहानि का केस

गेल और उनकी टीम के साथी खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ ने इस घटना से साफ तौर पर इनकार किया था.

न्यायालय ने इस मामले में गेल के पक्ष में फैसला सुनाया. इस मामले की जूरी के चार सदस्यों में तीन महिलाएं थीं और इन्होंने पाया कि मीडिया कंपनी अपनी रिपोर्ट के पक्ष में सबूत नहीं दे सकी.

द सिडनी मोर्निग हेराल्ड ने बताया कि फैसले के बाद गेल ने कहा, "मैं जमैका से यहां अपने आप का बचाव करने और अपने व्यक्तित्व का बचाव करने आया था. अंत में मैं इस फैसले से बहुत, बहुत खुश हूं. मेरी चिंता धन को लेकर नहीं अपने चरित्र को लेकर थी."

फेयरफैक्स मीडिया का कहना है कि इस मामले में सही तरह से सुनवाई नहीं हुई और वह इस फैसले के खिलाफ अपील पर विचार कर रही है. कंपनी ने कहा कि वह चाहती है कि मौजूदा जूरी को हटाकर नए सिरे से मुकदमा चलाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
Embed widget