एक्सप्लोरर

संन्यास लेने पर गेल का मन बदला, भारत के खिलाफ होम सीरीज खेलेंगे

क्रिस गेल ने पहले वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था. लेकिन अब उनका मन बदल गया है.

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट को अलविदा कहने पर अपना मन बदल लिया है. गेल ने वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने का एलान किया था. लेकिन गेल अब अगस्त-सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे. गेल ने पिछले महीने ने कहा था कि मौजूदा विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे. लेकिन वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बाद उन्होंने कहा कि संन्यास को लेकर उनका मन बदल गया है. गेल ने कहा, ''अभी यह खत्म नहीं हुआ है. अभी मुझे कुछ और मैच खेलने हैं. शायद एक सीरीज और खेल सकता हूं. कौन जानता है, क्या पता ऐसा हो जाये. मेरी योजना विश्व कप के बाद की थी. मैं भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेल सकता हूं और शायद मैं निश्चित रूप से भारत के खिलाफ वनडे भी खेलूंगा. मैं टी20 नहीं खेलूंगा. विश्व कप के बाद मेरी यही योजना है.'' वेस्टइंडीज के मीडिया मैनेजर फिलिप स्पूनर ने बाद में पुष्टि की कि गेल राष्ट्रीय टीम के लिये अंतिम सीरीज भारत के खिलाफ खेलेंगे. स्पूनर ने कहा, ''हां, क्रिस अपनी अंतिम श्रृंखला भारत के खिलाफ खेलेंगे.'' भारत के वेस्टइंडीज दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं. टी20 अंतरराष्टीय मैचों में भारत दौरे की शुरूआत तीन अगस्त से करेगा, जिसके बाद वनडे आठ अगस्त से और फिर टेस्ट मैच 22 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जायेंगे. गेल 103 टेस्ट मैचों में 42.19 के औसत से 7215 रन जबकि 294 वनडे में 10345 रन बना चुके हैं. टी20 में उन्होंने 58 मैच खेलकर 1627 रन बनाये हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget