एक्सप्लोरर

IPL 2023: अगर कोहली के साथ हो क्रिस गेल का डांस कॉम्पिटशन, तो कौन मारेगा बाज़ी? जानें 'यूनिवर्स बॉस' ने क्या दिया जवाब

Chris Gayle on Virat Kohli: यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल ने अपने IPL खेलने के दौरान की कुछ यादें शेयर की हैं. इनमें उन्होंने विराट कोहली का खास जिक्र किया है.

Chris Gayle and Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पूर्व सलामी बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का कहना है कि उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी को काफी एंजॉय किया है. उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें विराट के साथ डांस करने में बड़ा मजा आता था. हालांकि वह यह भी मानते हैं कि अगर डांस के मामले में विराट और उनके बीच कॉम्पिटिशन हो तो वह खुद ही विजेता रहेंगे.

क्रिस गेल ने 'जियो सिनेमा' एप पर बातचीत करते हुए कहा, 'हम दोनों के साथ में बल्लेबाजी करने की ढेर सारी यादें हैं. उन पलों को हम हमेशा सहेज कर रखेंगे. मैदान के बाहर डांस करने से जुड़ी हुई भी कई यादें हैं. आप उन वीडियो को सोशल मीडिया पर देख सकते हैं. मैं इन पलों को भी हमेशा सहेज कर रखूंगा.' गेल कहते हैं, 'विराट के साथ बैटिंग करना शानदार रहा. इस खेल के प्रति उनका जुनून और उनका खेलने का अंदाज जबरदस्त था. आपको इसके लिए उन्हें क्रेडिट देना चाहिए.'

अगर विराट के साथ हो डांस कॉम्पिटिशन
गेल कहते हैं, 'विराट और अन्य साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना हमेशा मजेदार रहा. एक बार जब मैं वहां होता हूं, तो मैं हमेशा खुश रहता हूं और खूब मस्ती व डांस करता हूं. मैंने जब वहां अपने कुछ डांस मूव्स दिखाए तो पाया कि विराट में भी अच्छा डांस करने की काबिलियत है. लेकिन हां अगर भारतीय डांस की बात होगी तो भी क्रिस गेल ही जीतेगा और कैरिबियन डांस का मामला हो तो भी क्रिस गेल ही जीतेगा.'

लंबे समय तक साथ क्रिकेट खेले हैं गेल और विराट
विराट कोहली और क्रिस गेल लंबे समय तक साथ-साथ क्रिकेट खेले हैं. दोनों खिलाड़ियों ने IPL में RCB के लिए कई सीजन तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. हालांकि अब क्रिस गेल और RCB का साथ छूट चुका है और वह IPL में भी मैदान पर नजर नहीं आएंगे लेकिन फिलहाल वह भारत में ही है. उन्हें RCB के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें...

David Warner: 10 हजार टेस्ट रन या एक करोड़ इंस्टाग्राम लाइक्स? जानें डेविड वॉर्नर ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget