एक्सप्लोरर

T20 World Cup: चीफ सेलेक्टर ने बताया- क्यों विश्व कप टीम में नहीं मिली शिखर धवन को जगह

T20 World Cup: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिली है.

Chetan Sharma on Shikhar Dhawan: पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज़ में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को 2021 टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. इससे हर कोई हैरान है. सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर धवन की टीम से छुट्टी क्यों कर दी गई. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर ने इस राज़ से पर्दा उठाया है. 

मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि शिखर धवन सीमित ओवरों के ढांचे का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इस समय उन्हें आराम देकर दूसरे खिलाड़ियों को मौका देने की जरूरत थी.  उन्होंने कहा, "शिखर धवन हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. वह श्रीलंका दौरे पर कप्तान था. जो बात हुई, वो मैं नहीं बता सकता हूं. धवन महत्वपूर्ण है और ढांचे का हिस्सा है."

उन्होंने आगे कहा, "इस समय जरूरत दूसरे खिलाड़ियों को आजमाने और शिखर को कुछ आराम देने की है. वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और जल्दी वापसी करेगा." 

रोहित शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली भी रोहित के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. शर्मा ने कहा, "हमारे पास तीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन हैं. किशन पारी की शुरुआत के साथ मिडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं, जिससे हमारे पास विकल्प बढ गया है. वह स्पिनरों को बखूबी खेलता है. यह टीम प्रबंधन को तय करना है कि क्या वे कोहली से पारी की शुर्आत कराना चाहते हैं. विराट का मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टी20 में शानदार रिकॉर्ड है. लेकिन सब कुछ उस समय के हालात पर निर्भर करेगा."

टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम 

टीम इंडिया- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी. 

स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget