एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: डब्लूटीसी फाइनल में पुजारा होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे अहम, सुनील गावस्कर ने बताई वजह

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा लंबे वक़्त से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में उन्हें यहां की परिस्थितियों का अच्छा अंदाज़ा होगा. पुजारा ससेक्स टीम की कमान भी संभाल रहे थे.

Sunil Gavaskar On Cheteshwar Pujara: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जाने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 धीरे-धीरे करीब आ रहा है. यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है. इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने बताया कि इस फाइनल के लिए चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया में अहम हिस्सा होंगे और उनकी सलाह टीम के लिए ज़रूरी होगी. 

दिग्गज गावस्कर ने पुजारा के बारे में कहा, “यह सच है कि वो वहां मौजूद रहा है, इसका मतलब है कि उसने देखा है कि ओवल की पिच का बर्ताव कैसा है. वह शायद द ओवल में नहीं खेला हो. वह भले ही ससेक्स रहा हो जो लंदन से दूर नहीं है, लेकिन उसने इस पर नज़र रखी होगी कि वहां क्या चल रहा है. जहां तक बल्लेबाज़ी इकाई और कप्तानी की बात है, तो उसकी सलाह अहम होगी. भूलिए मत कि उसने कप्तानी (ससेक्स टीम की) भी की है, इसलिए उसने साथी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को देखकर कुछ रणनीतियां भी बनाई होंगी.”

आईपीएल से आए खिलाड़ियों को हो सकती है मुश्किल

सुनील गावस्कर ने इस बारे में भी बात की, अधिक्तर भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों बल्ला घुमाने की रफ्तार का ध्यान रखना होगा, क्योंकि टी20 में काफी तेज़ी से बल्ला घुमाया जाता है. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा होने वाले अधिक्तर खिलाड़ी 29 मई को समाप्त हुए आईपीएल 2023 में खेल रहे थे. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए टी20 से सीधा टेस्ट में आना आसान नहीं होगा.  

गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि वह बल्ला घुमाने की अपनी गति पर ध्यान देंगे. वे टी20 क्रिकेट से आ रहे हैं, जहां काफी तेज़ी से बल्ला घुमाया जाता है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में बल्ला घुमाने की गति नियंत्रित होती है. ऐसे में उन्हें इस पर गौर करना होगा. 

 

ये भी पढ़ें...

Happy Birthday Dinesh Karthik: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर इंडिया को दिलाई ऐतिहासिक जीत, RCB की किस्मत को भी बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget