एक्सप्लोरर

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में कुछ भी गलत नहीं: पुजारा

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में कुछ भी गलत नहीं: पुजारा

बेंगलुरू: भारतीय बल्लेबाज मौजूदा टेस्ट सीरीज में भले ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के सामने लगातार घुटने टेक रहे हों लेकिन चेतेश्वर पुजारा ने जोर देकर कहा कि उनके बल्लेबाजी क्रम में कुछ भी गलत नहीं है.

पुणे में पहले टेस्ट में 333 रन की करारी हार के बाद भारतीय टीम यहां दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी 189 रन पर सिमट गई और पहले ही 48 रन की बढ़त गंवा चुकी है. पुजारा ने कहा कि तीन पारियों में विफल रहने के बाद उन पर खराब बल्लेबाजों का ठप्पा नहीं लगना चाहिए.

पुजारा ने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण चीज यह रही कि हमारी कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई. हम लगातार विकेट गंवाते रहे. भारतीय बल्लेबाजी क्रम में कुछ भी गलत नहीं है. हमें स्पिनरों के खिलाफ बेहतर खेलने के लिए जाने जाते हैं, पिछली तीन पारियों को छोड़ दें तो. दूसरी पारी में हमारे पास बेहतर रणनीति होगी. हम आश्वस्त हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’ मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने जोर देकर कहा कि उन्होंने मौका नहीं गंवाया है और असल में आज गेंदबाजों ने अच्छा काम किया.

उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था क्योंकि कुछ गेंदें नीची रह रही थी. उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की. स्पिनरों ने काफी अच्छा किया. आप रन गति देख सकते हैं, वह काफी रन नहीं बना पाए. एक तरह से यह हमारी जीत है. हमने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की. हमने अच्छी गेंदबाजी की और छह विकेट हासिल किए लेकिन वे काफी रन नहीं बना पाए.’’

यह पूछने पर कि लंबे सत्र में भारतीय खिलाड़ी किस तरह खुद को तरोताजा रख रहे हैं, पुजारा ने कहा कि सीरीज के बीच पर्याप्त ब्रेक हैं. पुजारा ने कहा कि कल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 300 रन के भीतर आउट करने की कोशिश करेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम उन्हें 30 से 40 रन के भीतर आउट कर देते हैं तो कुछ नहीं कहा जा सकता. हम अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी पर ध्यान लगाएंगे और जिस तरह गेंदबाजी कर रहे हैं अगर वैसे करते रहेंगे तो स्पिनरों तथा तेज गेंदबाजों को विकेट मिलेंगे. कल के लिए हमारे पास रणनीति है. बेशक हम विचार करेंगे कि हम क्या बेहतर कर सकते थे. हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. हम उन्हें 30 से 40 रन के भीतर रोकने की कोशिश करेंगे.’’ पुजारा ने स्वीकार किया कि जब विरोधी कप्तान स्टीव स्मिथ क्रीज पर थे तो कुछ बात हो रही थी लेकिन उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘‘हम जब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं तो छींटाकशी होती है. मुझे नहीं पता कि असल में क्या कहा गया लेकिन कुछ मौकों पर कुछ कहा गया. लेकिन कुल मिलाकर यह खेल भावना के अनुसार था, कुछ भी निजी तौर पर नहीं था. यह सिर्फ बात करने की तरह था.’’ डीआरएस के इस्तेमाल पर पुजारा ने कहा कि भारतीय टीम के लिए यह नया है और टीम अब भी इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना सीख रही है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया ने दो साल में जीती 6 आईसीसी ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेट की ताकत देख दुनिया भी हैरान
टीम इंडिया ने दो साल में जीती 6 आईसीसी ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेट की ताकत देख दुनिया भी हैरान
Team India Victory Parade: मुंबई की सड़कों पर फिर उमड़ेगा नीला समंदर! टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर बड़ा अपडेट
मुंबई की सड़कों पर फिर उमड़ेगा नीला समंदर! टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर बड़ा अपडेट
पिता के निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
पिता के निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने क्या कुछ कहा, एक क्लिक में पढ़िए सभी के बयान
टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने क्या कुछ कहा, एक क्लिक में पढ़िए सभी के बयान

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget