एक्सप्लोरर

CSK Playing 11: कॉनवे की जगह यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग, ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन

Chennai Super Kings Playing 11: आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ होगी. तो आइए जानते हैं इस मैच में CSK की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

CSK Playing 11 For IPL 2024 1st Match: आईपीएल 2024 के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसका पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा. पिछले सीज़न चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम के आगे सीज़न की शुरुआत से पहले ही बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है. दरअसल टीम के स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल हो चुके हैं और मई तक वह टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे. 

कॉनवे के बाहर होने के बाद सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अब ओपनिंग की बागडोर कौन संभालेगा? इसके अलावा दूसरा सवाल यह भी है कि नया ओपनर कॉनवे की कमी पूरी कर पाएगा? तो हम आपको सारे सवालों का जवाब देते हुए बताएंगे कि आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले में सीएसके की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऐसा हो सकता है टॉप ऑर्डर

सबसे पहले टीम के मुख्य ओपनर रुतुराज गायकवाड़ नज़र आ सकते हैं. गायकवाड़ के साथ न्यूज़ीलैंड के रचिन रविंद्र ओपनिंग पर दिखाई दे सकते हैं. रचिन को चेन्नई ने आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 1.80 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था. रचिन ने 2023 में भारतीय सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिर टॉप ऑर्डर को पूरा करते हुए अजिंक्य रहाणे नंबर तीन पर दिखाई दे सकते हैं. रहाणे ने आईपीएल 2023 में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

इस तरह सेट हो सकता है मिडिल ऑर्डर 

मिडिल ऑर्डर की शुरुआत इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली से हो सकती है. मोईन 2021 से सीएसके के लिए भरोसेमंद ऑलराउंडर रहे हैं. फिर शिवम दुबे नंबर पांच पर दिख सकते हैं. शिवम ताबड़तोड़ बैटिंग करने की काबीलियत रखते हैं. फिर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य फिनिशर के रूप में नंबर 6 पर नज़र आ सकते हैं. 

ऐसा हो सकता है लोअर मिडिल ऑर्डर और बॉलिंग डिपार्टमेंट  

आगे बढ़ते हुए लोअर मिडिल ऑर्डर की शुरुआत रवींद्र जडेजा नंबर 7 के साथ कर सकते हैं. हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि धोनी और जडेजा का नंबर आपस में बदल सकता है. फिर तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर नंबर आठ और दीपक चाहर नंबर 9 पर दिख सकते हैं. शार्दुल और दीपक बैटिंग करने की खासी काबीलियत रखते हैं. 

फिर आगे बढ़ते हुए महीश तीक्षणा मुख्य स्पिनर के रूप में नंबर 10 पर दिख सकते हैं. इसके बाद धोनी के तुरुप का इक्का कहे जाने वाले तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना नज़र आ सकते हैं. हालांकि पथिराना मौजूदा वक़्त में चोटिल हैं और अगर वह वक़्त पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मुस्तफिजुर रहमान तेज़ गेंदबाज़ के रूप में दिख सकते हैं. मुस्तफिजुर को सीएसके ने 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रूपये की कीमत देकर खरीदा था.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना/मुस्ताफिजुर रहमान. 

इम्पैक्ट प्लेयर- समीर रिजवी.

 

यह भी पढ़ें-

Bajrang Punia: पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग का मेडल पक्का! ट्रायल में भाग लेने के लिए तैयार हुए बजरंग पुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget