एक्सप्लोरर

क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, लंदन में रह रही पहली पत्नी ने लगाया आरोप

मनोज प्रभाकर की पहली पत्नी संध्या ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में उन्हें अपने भाई से पता चला कि मनोज प्रभाकर के गुंडों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और उसे हथिया लिया.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी फरहीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आपराधिक मामले में एफआईआर दर्ज की है. इन दोनों के खिलाफ यह एफआईआर प्रभाकर की पूर्व पत्नी लंदन में रहने वाली संध्या प्रभाकर ने दर्ज कराई है. मालवीय नगर थान में दर्ज कराई गई इस एफआईआर में संध्या ने प्रभाकर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कुछ राजनेताओं की सहायता से दक्षिण दिल्ली स्थित उनके फ्लैट को बेच दिया. संध्या ने जब पती-पत्नी से इस मामले में संपर्क करना चाहा तो इस जोड़ी ने संध्या को इसके भयंकर परिणाम भुगतने की बात कही. संध्या, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी की पहली पत्नी हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि फरहीन ने उनसे फ्लैट लौटाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग की थी. संध्या ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420/468/471/120-बी-34 के तहत प्रभाकर पर फरहीन और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले यह पारिवारिक मुद्दा लग रहा था लेकिन जांच के बाद खुली परतों से पता चला कि फरहीन की उस संपत्ति पर नजरें हैं. पेशे से अभिनेत्री रह चुकी फरहीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल और कन्नड़ फिल्मों से की थी. बाद में वह मुंबई आ गईं. कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का दामन छोड़ दिया और प्रभाकर से शादी कर ली जिसके बाद उनके संध्या से रिश्ते खटिया गए. एफआईआर 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई, लेकिन असल प्रकरण एक अक्टूबर का है जब संध्या की प्रभाकर और फरहीन के खिलाफ एफआईआर दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारी के आदेश पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई. अपनी एफआईआर में संध्या ने कहा है कि सर्वप्रिया विहार में 7/18 बिल्डिंग में दूसरी मंजिला फ्लैट उनके दूसरे पति दिवगंत लक्ष्मी चंद पंडित ने खरीदा था. 1995 में खरीदे गए इस फ्लैट के सभी कागजात लक्ष्मी चंद पंडित के नाम पर हैं. संध्या इस फ्लैट में 2006 तक रहीं. इसके बाद इसमें उनके भाई ने निवास किया. भाई के बाद उनका एक दोस्त अगस्त 2018 तक इस फ्लैट में रहा. इसके बाद उनका परिवार इस फ्लैट को कभी-कभार उपयोग में लेता था. संध्या ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में उन्हें अपने भाई से पता चला कि मनोज प्रभाकर के गुंडों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और उसे हथिया लिया. दिलचस्प बात यह है कि मनोज और उनकी पत्नी फरहीन अपने दो बेटों के साथ इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते हैं. पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है और प्रभाकर तथा उनकी पत्नी के बयान रिकार्ड किए जाएंगे. आईएएनएस ने प्रभाकर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार शाम तक उनसे संपर्क नहीं किया जा सका.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget