एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025 Pakistan Squad: पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित की टीम, जानें किसे बनाया कप्तान

Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम की घोषणा कर दी है. टीम में मोहम्मद रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम को भी जगह मिली है.

Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम में बाबर आजम के साथ-साथ मोहम्मद रिजवान भी शामिल है. रिजवान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वे टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे. दिग्गज खिलाड़ी फखर जमान भी टीम का हिस्सा हैं. सलमान अली आगा और उस्मान खान को भी मौका दिया गया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार शाम टीम की घोषणा की. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था. अब टीम एक बार फिर से जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान ही कर रहा है. वहीं भारतीय टीम अपने सभी मैच यूएई के दुबई में खेलेगी.

बाबर के साथ-साथ फखर भी टीम का हिस्सा -

पाकिस्तान की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम और फखर जमान टीम का हिस्सा हैं. फखर जमान पाकिस्तान के लिए 82 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 3492 रन बनाए हैं. वे दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. कामरान गुलाम और सऊद शकील को भी टीम में जगह मिली है. फहीम अशरफ भी पाक टीम का हिस्सा हैं.

पाकिस्तान का घातक बॉलिंग अटैक -

पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक काफी घातक है. शाहीन अफरीदी और नसीम शाह टीम का हिस्सा हैं. शाहीन की बात करें तो वे 59 वनडे मैचों में 119 विकेट झटक चुके हैं. इनके साथ-साथ हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन को भी जगह मिली है. स्पिनर अबरार अहमद भी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम : मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी.

पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज के मुकाबले -

  • 19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
  • 23 फरवरी - पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 27 फरवरी - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

 

यह भी पढ़ें : U19 Women's T20 World Cup 2025: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच U19 T20 विश्वकप का खिताबी मुकाबला, जानें कब-कहां खेला जाएगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: टॉम क्रूज़ से रॉबी विलियम्स तक, मेटलाइफ स्टेडियम में सजेगा सितारों का महाकुंभ
FIFA फाइनल से पहले होगा हॉलीवुड और म्यूजिक स्टार्स का जलवा, टॉम क्रूज़ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget